19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कार भी रहेगी साफ-सुथरी

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव  

2 min read
Google source verification
patrika

अब कार भी रहेगी साफ-सुथरी


सूरत. स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत गांधी जयंती के मौके पर मारवाड़ी युवा मंच, सूरत इकाई ने मंगलवार को कार डस्टबीन का वितरण वेसू क्षेत्र में किया। इकाई अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि वेसू में श्रीश्याम मंदिर के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारचालकों को गाड़ी में कचरा संग्रहित करने के लिए डस्टबीन भेंट किए। इस दौरान मुख्य अतिथि संजय सरावगी, विश्वनाथ पचेरिया, रंजीत चौधरी, गणेश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

बच्चों ने केनवास पर उकेरे कल्पना के रंग

अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में गांधी जयंती के मौके पर मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ट्रस्ट सृजित महिला शाखा की अध्यक्ष रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में सुबह नौ बजे से किया गया। प्रतियोगिता में पांच अलग-अलग समूह में कुल पौने पांच सौ प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें ग्रुप ए में 113, ग्रुप बी में 95, ग्रुप सी में 105, ग्रुप डी में 92 व ग्रुप ई में 65 प्रतियोगी शामिल रहे। । इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी अर्जुन भूत, सुभाष अग्रवाल, सुभाष पाटोदिया, कुंज पंसारी, प्रकाश मोर, विजय गोयल, युवा शाखा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे। शाखा की मीडिया प्रभारी सुनीता जालान ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप ए में हर्षवी प्रथम, लविका द्वितीय, हर्शिल तृतीय, ग्रुप बी में माही प्रथम, काव्या द्वितीय, मनन तृतीय, ग्रुप सी में प्रणव प्रथम, इशिका द्वितीय, विशना तृतीय, ग्रुप डी में नीति प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, कनक तृतीय एवं ग्रुप ई में साक्षी प्रथम, प्रियल द्वितीय व खुशी तृतीय स्थान पर रही।

गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य युवा महासम्मेलन ने चौक बाजार में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भजन-कीर्तन में भाग लिया। गांधी जयंती के अवसर पर एवीएम की प्रदेश युवा इकाई के पदाधिकारी व अन्य सदस्य दोपहर में चौकबाजार में गांधी स्मारक पहुंचे। यहां प्रतिमा पर सुतरांजलि व माल्यार्पण कर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भारुका, युवा इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्णा पाटोदिया, राजकुमार गुप्ता, कमल गुप्ता, वैभव बंसल, आलोक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक नेवटिया, योगेश, दिव्येश आदि मौजूद थे।