सूरत

श्रमिक बस्तियों में दस रुपए में मिलेगा पेट भर खाना

- अन्नपूर्णा सेवा रथ (वैन) की शुरुआत बुधवार से
2 min read
• •
Oct 16, 2018
file
श्रमिक बस्तियों में दस रुपए में मिलेगा पेट भर खाना

सूरत. सेवा फाउन्डेशन व अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में अन्नपूर्णा सेवा रथ (वैन) की शुरुआत की जा रही है। जो प्रतिदिन सुबह आजादनगर, बीआरसी समेत अन्य श्रमिक बस्तियों में जाकर मात्र दस रुपए में जरुरतमंदों को भर पेट भोजन उपलब्ध करवाएगी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वैन का उद्घाटन बुधवार सुबह दस बजे रिंग रोड स्थित सिल्क हेरिटेज में होगा। अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट की ओर से यहां एक भोजनशाला कार्यरत है। जिसमें सैकड़ो लोगो प्रतिदिन रियायती दर पर शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। वहीं सेवा फाउन्डेशन मेडिकल सहायता समेत अन्य सेवा कार्यो में सक्रिय है।

उधना मगदल्ला रोड के कारखाने में लूट


सूरत. उधना-मगदल्ला रोड के कारखाने में तोडफ़ोड़ कर संचालक का मोबाइल फोन व पर्स समेत ३८ हजार रुपए का सामान की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बमरोली साईं दर्शन सोसायटी निवासी मेहुल लेखडिया (25) सुबह ग्यारह बजे अपने कारखाने पर थे। उस दौरान एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर चालक समेत चार जनें वहां पर आए। उन्होंने उनसे मारपीट की और कारखाने में तोडफ़ोड़ की। उसके बाद उनका पर्स, जिसमें आठ हजार रुपए व दो एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।

बाइकर्स ने रिक्शा में सवार व्यापारी से थैला छीना


सूरत. कापोद्रा इलाके में बाइकर्स एक ऑटो रिक्शा में सवार व्यापारी से उसका थैला छीन कर ले गए। थैले में पकड़े और ३.७५ लाख रुपए नकद थे। पुलिस के मुताबिक भावनगर निवासी पीडि़त हीरा व्यापारी उकेश सगर अपने व्यापारिक काम से सूरत आए थे। रविवार दोपहर तीन बजे वे वराछा रोड पर एक परिचित यहां जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुए। कापोद्रा पंकज डायमंड के निकट एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक रिक्शा के समानान्तर आए। पीछे बैठे युवक ने झप्पट्टा मार कर उनका थैला छीन लिया और फरार हो गए। घटना के संंबंध में पीडि़त ने कापोद्रा थान में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

Updated on:
16 Oct 2018 01:03 pm
Published on:
16 Oct 2018 01:03 pm