
Chhattisgarh Tragic Incident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के उलकिया गांव में मां-बेटे की एक साथ मौत से शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि रोजगार की तलाश में पुणे गए 35 वर्षीय युवक की कथित तौर पर मिलावटी शराब पीने से मौत हो गई।
जैसे ही बेटे की मौत की खबर गांव पहुंची, उसकी मां गहरे सदमे में आ गई। परिजनों के अनुसार, बेटे के निधन का दुख वह सहन नहीं कर पाई और कुछ ही समय बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबर में अपडेट जारी है…