हादसे में मनीष यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार गोंड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में शिवकुमार की पत्नी राजकुमारी को भी चोटें आई हैं। बताया गया है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।