Tennis News

बेलग्रेड ओपन: जोकोविच ने मोलकान को हराकर जीता कॅरियर का 83वां खिताब

फाइनल में उनका मुकाबला 23 वर्षीय एलेक्स मोलकान से था। घरेलू मैदान पर जोकोविच का यह तीसरा खिताब है। मैच के दौरान जोकोविच की बेटी भी स्टेडियम में मौजूद थी।

2 min read

विश्व के नंबर 1 सर्बिया के टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने बेलग्रेड ओपन में घरेलू मैदान पर अपने कॅरियर का 83वां खिताब जीत लिया है। फाइनल में उनका मुकाबला 23 वर्षीय एलेक्स मोलकान से था। घरेलू मैदान पर जोकोविच का यह तीसरा खिताब है। मैच के दौरान जोकोविच की बेटी भी स्टेडियम में मौजूद थी। इस खिताबी जीत के साथ जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लेम के लिए भी अच्छा अभ्यास किया है। जोकोविच ने काफी समय बाद घरेलू मैदान पर खिताब जीता है।

दस साल बाद घरेलू मैदान पर जीती ट्रॉफी
जोकोविच ने फाइनल मुकबाले में एलेक्स मोलकान पर लगातार सेटों में 6-4, 6-3 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। घरेलू सरजमीं पर जोकाविच के कॅरियर का यह तीसरा खिताब है। इससे पहले जोकोविच ने वर्ष 2009 और वर्ष 2011 में सर्बिया ओपन जीता था। बेलग्रेड ओपन जीतने के बाद जोकोविच ने कहा कि उन्हें यहां (घरेलू) दर्शकों के सामने खेले हुए काफी वक्त हो गया था। दस साल के बाद यहां ट्रॉफी जीतना सच में बेहद खास है। साथ ही उन्होंने कहा कि रोलां गैरां से पहले एक बेहतरीन अनुभव है। फिलहाल अच्छा महसूस कर रहे हैं और परिवार के साथ भी अच्छा वक्त बिताया है।

सेमीफाइनल में फेडरिको कोरियो को हराया था
इससे पहले जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरिको कोरिया को 6-1, 6-0 से हराया था। अब सभी टेनिस प्लेयर साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। फ्रेंच ओपन की शुरुआत 30 मई से हो रही है। वहीं जोकोविच ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन को 9वीं बार अपने नाम किया था।

स्टेडियम में दर्शक भी रहे मौजूद
बेलग्रेड ओपन के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक भी मौजूद रहे। हालांकि स्टेडियम में दर्शकों की संख्या काफी कम थी। जोकोविच में फाइनल मुकाबले का पहला 6-4 के अंतर से जीता। हालांकि दूसरे सेट में उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और दूसरा सेट 6-3 की जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। 34 वर्षीय जोकोविच ने इस सीजन में 20-3 के रिकॉर्ड में सुधार किया और अब वह पेरिस में खेलेंगे। जोकोविच अब रोलां गैरां के पहले दौर में अमरीका के टेनिस खिलाड़ी सैंडग्रेन से भिड़ेंगे।

Published on:
30 May 2021 10:48 am
Also Read
View All