टॉलीवुड

Kartik Sabesh Death: नहीं रहे 37 साल के अभिनेता कार्तिक सबेश, दो महीनों से थे अस्पताल में भर्ती

Kartik Sabesh Death: अभिनेता कार्तिक सबेश का बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनका यह निधन उनके चाचा और दिग्गज संगीतकार देवा के निधन के ठीक तीन दिन बाद हुआ है, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
2 min read
• •
Oct 20, 2026
actor Kartik Sabesh Passed Away at 37 due to health issue Three Days After Uncle Deva Death

Kartik Sabesh Passed Away: साउथ सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। कई फेमस तमिल फिल्मों में अपनी बेहतरीन सहायक भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले 37 साल के अभिनेता कार्तिक सबेश (Kartik Sabesh) का निधन हो गया है। वह पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे और गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके अचानक चले जाने से पूरे फिल्मी उद्योग और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

तीन दिनों के भीतर परिवार ने खोए दो अपने, कार्तिक सबेश का निधन

कार्तिक सबेश का जाना उनके परिवार के लिए किसी आपदा से कम नहीं है। इस दुखद घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि कार्तिक के चाचा और तमिल सिनेमा के दिग्गज संगीतकार देवा (Deva) का निधन महज तीन दिन पहले यानी 17 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। चाचा के निधन के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि तीन दिन बाद ही उनके भतीजे कार्तिक ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, इस पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ पिछले साल से ही टूट रहा है। अक्टूबर 2025 में कार्तिक के पिता और मशहूर संगीतकार एमसी सबेशन (MC Sabesan) का भी लंबी बीमारी के बाद 68 साल की उम्र में निधन हो गया था। कम समय में घर के दो बड़े लोगों और अब एक जवाव बेटे के जाने परिवार पूरी तरह टूट गया है।

कार्तिक सबेश ने इंडस्ट्री को दी थी कई शानदार फिल्में

कार्तिक सबेश के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने भले ही एक हीरों के तौर पर शुरुआत न की हो, लेकिन तमिल सिनेमा में उनकी उपस्थिति को हमेशा सराहा गया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 'धाम', 'वल्लावन', 'पट्टाथु यानाई', 'उधयम एनएच 4', 'बर्मा', 'कधल सोल्ला वांधेन' और 'कुलीर 100°' जैसी कई चर्चित फिल्मों में दमदार सहायक भूमिकाएं निभाईं। उनके फैंस आज भी उनकी एक्टिंग और फिल्मों को याद करते हैं।

बता दें, कार्तिक का पूरा परिवार कला और संगीत की दुनिया से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके चाचा देवा, जिन्हें 'थेनिसाई थेन्द्रल' के नाम से जाना जाता था, ने 400 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया था और रजनीकांत की 'बाशा' व 'अन्नामलाई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनके चचेरे भाई श्रीकांत देवा और परिवार के अन्य सदस्य भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। कार्तिक के इस तरह चले जाने से तमिल फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Updated on:
20 Oct 2026 11:13 am
Published on:
20 Oct 2026 11:02 am