टॉलीवुड

एक्ट्रेस ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, बॉयफ्रेंड संग मिलकर रचा खूनी खेल, फिर 12 दिनों तक…

कन्नड़ एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। 12 दिनों तक लाश कमरे में ही सड़ती रही और जब बदबू आई तो आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

2 min read
Mar 03, 2026
कन्नड़ एक्ट्रेस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की

South Actress: इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। कन्नड़ फिल्मों में छोटे-मोट रोल करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला उर्फ बिंदु पर अपने ही लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने का बड़ा आरोप लगा है। पुलिस ने इस 'ट्रायंगल मर्डर मिस्ट्री' का पर्दाफाश करते हुए एक्ट्रेस और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

ये भी पढ़ें

मुझे Kiss कर दिया… सपना चौधरी के साथ हुई थी छेड़छाड़, घबरा गई थी डांसर, बताया- मेरे ऊपर 35…

एक्ट्रेस बिंदु ने लिव-इन पार्टनर को मारा (South Actress Urmila aka Bindu)

मृतक की पहचान मोहन राव के रूप में हुई है, जो एक छोटा फाइनेंस बिजनेस चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, मोहन राव अपनी पत्नी से अलग होने के बाद एक्ट्रेस बिंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बिंदु भी अपने पति को छोड़ चुकी थी। दोनों ने करीब दो महीने पहले मंजनाथनगर में एक घर किराए पर लिया था। लेकिन इस रिश्ते के बीच में बिंदु का एक पुराना प्रेमी 'विनय' आ गया। बिंदु अब मोहन को छोड़कर विनय से शादी करना चाहती थी, और इसी रास्ते के कांटे को हटाने के लिए उन्होंने मोहन की मौत की साजिश रच डाली।

साजिश के तहत रखी गई 'डेथ पार्टी' (Actress Urmila Arrested for killing live in partner)

18 फरवरी की रात को बिंदु और मोहन के घर पर एक पार्टी रखी गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बिंदु ने अपने प्रेमी विनय और उसके दोस्त धनुष को भी वहां बुलाया था। जब मोहन शराब के नशे में धुत हो गया, तो विनय और धनुष ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मोहन की चीखें बाहर न जाएं, इसके लिए एक्ट्रेस बिंदु ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने तड़पते हुए मोहन के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह और नाक पर टेप चिपका दी। दम घुटने और ज्यादा खून बहने की वजह से मोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

12 दिन बाद सड़ती रही थी लाश

हैरानी की बात यह है कि इस कत्ल का पता 12 दिन तक किसी को नहीं चल पाया। घर बंद रहने के कारण आसपास के लोगों को कुछ शक नहीं हुआ। लेकिन 28 फरवरी को जब मकान से काफी तेजी बदबू आने लगी, तो मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर मोहन राव का शव सड़ी-गली हालत में मिला।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

बता दें कि उर्मिला उर्फ बिंदु ने ‘बजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर्स’ और ‘कालभैरव’ जैसी मशहूर कन्नड़ फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई हैं। फिलहाल, पुलिस ने बिंदु, उसके प्रेमी विनय और दोस्त धनुष को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मर्डर में कुछ और लोग भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें

दुबई में फंसी ‘बिग बॉस’ की ये कंटेस्टेंट, होटल के पास हुआ विस्फोट, वीडियो शेयर कर बोलीं…

Updated on:
03 Mar 2026 10:47 am
Published on:
03 Mar 2026 10:46 am
Also Read
View All

अगली खबर