साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और ओलंपिक चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में ऐसा काम करते नजर आ रहे हैं लोग दंग रह गए।
साउथ इंडस्ट्री के स्टाइलिश और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शुटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और फहाद फासिल (Fahad Faasil) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। एक्टर के फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अल्लू अर्जुन के साथ चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) भी नजर आ रहे हैं। दोनों के इस वायरल वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर फैंस काफी सारी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं।
अल्लू और नीरज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल में दोनों एक इवेंट के दौरान मिले। इस इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन को 'इंडियन ऑफ द ईयर' से नवाजा गया। दोनों की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां दोनों ने एक साथ फिल्म 'पष्पा' का सिग्नेचर स्टेप किया।
वीडियो में अल्लू, नीरज दोनों जैवलिन पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पसंद करते हुए फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को दोनों के फैंस अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा कर रहे हैं। दोनों की क्यूटनेस उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Suhana Khan से लेकर Nysa Devgn तक इन स्टार किड्स का Transformation देख आप भी रह जाएंगे दंग, आया जमीन आसमान का अंतर
वहीं अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के बारे में बात करें तो, फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों को भी बेहद पसंद आई थी। फिल्म पिछले साल 2021 दिसंबर में रिलीज की गई थी, जिसने सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी। इसके बाद फिल्म में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम रिलीज किया गया था, जहां फिल्म ने और अच्छी कमाई की।
साथ ही फिल्म को खूब माउथ पब्लिसिटी मिली। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा द रूल 2' के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा ओलंपिक में कई बार गोल्ड जीत कर भारत का नाम सोशन करने वाले नीरज चोपड़ा को भी 'इंडियन ऑफ द ईयर 2022' के अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह भी पढ़ें:KBC 14: Shashwat Goyal नहीं बन पाए करोड़पति!