
Anupama Parameswaran Emotional Abuse: टॉलीवूड एक्ट्रेस एक्टर अनुपमा परमेश्वरन ने पिछले महीने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से सबका ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने कहा था, 'आखिरकार शांति पाने के लिए आपको उन चीजों को छोड़ना पड़ता है जो कहीं नहीं ले जातीं।' उनकी इस पोस्ट से हिंट मिली थी कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में 'I AM with Dhanya Varma' के साथ एक नए इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने आखिरकार विस्तार से बताया कि उस पोस्ट के पीछे क्या वजह थी, पिछले कुछ महीनों में उनके साथ क्या हुआ और अभी वो कैसा महसूस कर रही हैं।
बातचीत में अनुपमा परमेश्वरन ने बताया कि उनकी पोस्ट के पीछे दो साल का दर्द और शारीरिक-भावनात्मक तकलीफ थी। उन्होंने कहा कि वह बिना सोचे कुछ पोस्ट नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने तब पोस्ट किया, जब वह खुद को संभालने और अपनी जिंदगी की एक बड़ी सच्चाई को समझने के बाद इसे कहने के लिए तैयार हुईं।
अनुपमा ने आगे कहा, "मैंने दो साल तक ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ (मानसिक और भावनात्मक शोषण) झेला। इस तरह के शोषण को झेल चुके लोग कई बार इसे पहचान नहीं पाते, जो सबसे बड़ी चिंता की बात है।" इसके आगे बिना किसी का नाम लिए अनुपमा ने बताया कि जब वो एक रिश्ते में आईं, तो वो अंदर से सिकुड़ने लगीं। उनका वजन बहुत कम हो गया था और खिलने के बजाय, वह मुरझाने लगी थीं और उन्हें लगने लगा था कि वह पहले जैसी नहीं रहीं।
अनुपमा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो नेचर का मजा ले रही हैं और बीच पर समय बिता रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी, शांति पाने के लिए आपको उन चीजों को छोड़ना पड़ता है जो आगे नहीं बढ़ सकतीं। और आज, मुझे शांति मिली है। आज से, मैं अपनी आवाज चुनती हूं। मैं अपनी जिंदगी चुनती हूं। अब और कोई इजाजत नहीं। अब और कोई डर नहीं। बस मैं, खुद को वापस पा रही हूं और उस जिंदगी से प्यार कर रही हूं जिसे मैं लगभग भूल ही गई थी कि वह मेरी है। और एक बात है जो मैं बहुत समय से कहना चाहती थी… ऐसी बात जिसे कहने की मुझे बहुत समय से इजाजत नहीं थी। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे साथ खड़े रहने, मुझ पर भरोसा करने और मेरी जिंदगी को इतने प्यार से भरने के लिए धन्यवाद। अगर मैंने पहले यह काफी बार नहीं कहा है, तो कृपया जान लें कि मैंने हमेशा इसे महसूस किया है। हर मैसेज, हर प्रार्थना, हर तरह की दया मुझ तक तब पहूंची जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे खुद से वापस मिलाने के लिए यूनिवर्स का धन्यवाद। हीलिंग के नाम। आजादी के नाम। खुद को चुनने के नाम। और उस जिंदगी के नाम जो आखिरकार, पूरी तरह से, बिना किसी झिझक के मेरी अपनी है।"
2025 की शुरुआत में, ऐसी अफवाहें उड़ीं कि ध्रुव विक्रम और अनुपमा डेट कर रहे थे, जब वे मारी सेल्वराज की फिल्म 'बाइसन कालमादान' की शूटिंग कर रहे थे। यह अफवाह तब और तेज़ हो गई जब उनकी Kiss करते हुए एक अनवेरिफाइड तस्वीर वायरल हुई, फैंस का दावा था कि यह तस्वीर उनकी साझा स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट की डिस्प्ले पिक्चर के तौर पर देखी गई थी।
इस साल चेन्नई में एक अवॉर्ड शो के दौरान, जब ध्रुव ने स्टेज पर अनुपमा को जन्मदिन की बधाई दी तो वह शरमा गईं और उन्होंने ध्रुव को अपना '2 AM कॉल' (देर रात बात करने वाला खास व्यक्ति) बताया। जब ध्रुव ने मुंबई में एक और अवॉर्ड शो से उनके साथ एक कोजी सेल्फी पोस्ट की, तो अनुपमा ने उसे हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया। लेकिन जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे के बारे में बात करना बंद कर दिया, जिससे फैंस सोचने लगे कि क्या वो अपनी बातें प्राइवेट रख रहे हैं या उनका ब्रेकअप हो गया है।