टॉलीवुड

Jable Jagal Bani Bhojpuri Song: जब काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को किया परेशान, तो आ गया गुस्सा

इस फिल्म से खेसारी की बेटी कृति ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इसमें कृति की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 4:06 PM IST
Kajal Raghwani
Kajal Raghwani

भोजपुरी सुपस्टार खेसारी लाल यादव और एकट्रेस काजल राघवानी की फिल्म 'संघर्ष' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, साथ ही ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। अब इस मूवी का नया गाना 'जबले जागल बानी...' भोजपुरी के यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज किया गया है। ये गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

गाने में है रोमांस का जबरदस्त तड़का

भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' के इस गाने 'जबले जागल बानी...' में खेसारी और काजल के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, साथ ही इसमें रोमांस का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। गाने में काजल, खेसारी को परेशान करती दिखाई दे रही हैं। इस गाने को खेसारी लाल और हनी बी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, संगीत मधुकर आनंद और लिरिक्स प्यारेलाल यादव (कवि जी) का है। इस गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इस गाने को अभी तक दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ये फिल्में भी हो चुकी हैं रिलीज

फिल्म 'संघर्ष' से पहले काजल राघवानी की मूवी 'भौजी पटनिया' बिहार और झारखंड में रिलीज की गई थी। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी। इसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भ्रष्ट नेता के खिलाफ संघर्ष दिखाया गया था। इसके अलावा 'दुलहनिया गंगा पार के' रिलीज हुई थी। इसमें खेसारी और काजल की जोड़ी को देखा गया था। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। बता दें इस फिल्म से खेसारी की बेटी कृति ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। इसमें कृति की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब तारीफ की थी।

Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं