खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'संघर्ष' में नजर आने वाली है। बता दें कि ये जोड़ी भोजपुरी फिल्म की हिट जोड़ी बन चुकी है। जब भी ये जोड़ी सिनेमाघरों आती है तो धमाल मचा जाती है। बहरहाल, फिल्म 'संघर्ष' बेटीयों पर आधारित है। इस फिल्म से यह बताने की कोशिश की गई है कि केवल बेटे नहीं बल्कि बेटियां भी आपका वंश बढ़ाती हैं।