टॉलीवुड

वैनिटी वैन में यौन शोषण… डायरेक्टर रंजीत हुए एक्ट्रेस के आरोपों के बाद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Director Ranjith Arrested: इंडस्ट्री में उस समय हड़कंप मच गया, जब देर रात फेमस डायरेक्टर रंजीत को पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक्ट्रेस ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे जिसके बाद ये पूरा केस बना…
3 min read
Apr 01, 2026
Director Ranjith arrested and send to jail judicial custody after sexual harassment allegations
डायरेक्टर रंजीत हुए अरेस्ट

Director Ranjith Arrested: अक्सर देखा जाता आया है कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर एक्टर और एक्ट्रेस कई खुलासे करते नजर आते हैं। लेकिन एक ऐसा ही मामता है जो बेहद गंभीर रुप ले रहा है। हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत की जिनके लिए आज का दिन काली खबर लेकर आया है। यौन उत्पीड़न के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने उन्हें मंगलवार (1 मार्च) की रात इडुक्की जिले से गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल 2026 की सुबह उन्हें कोच्चि की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मलयालम डायरेक्टर रंजीत को हुई जेल (Director Ranjith Arrested)

मंगलवार को रंजीत किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने थोडुपुझा के पास उनका रास्ता रोका और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को इतनी 'गोपनीयता' के साथ अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। गिरफ्तारी के दौरान रंजीत ने 'बेचैनी' की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें एर्नाकुलम जनरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें फिट घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला? (Malayalam Director Ranjith arrested on sexual harassment allegations)

एक उभरती हुई अभिनेत्री ने रंजीत के खिलाफ बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, यह घटना इसी साल 30 जनवरी की है। अभिनेत्री का आरोप है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रंजीत ने उन्हें अपनी वैनिटी वैन के अंदर बुलाया और वहां उनके साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की। अभिनेत्री ने पहले इसकी शिकायत फिल्म की 'इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी' (ICC) में की थी, जिसने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे पुलिस को सौंप दिया।

इन धाराओं में फंसे रंजीत

पुलिस ने रंजीत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है:

  • धारा 74: महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला।
  • धारा 75: यौन उत्पीड़न।
  • धारा 79: महिला की गरिमा का अपमान करने वाले शब्द या कृत्य।

साजिश या सच? (Popular Director Arrested Over Sexual Assault)

अदालत में पुलिस ने रंजीत की रिमांड रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उन पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं। साल 2024 में एक बंगाली एक्ट्रेस ने उन पर 2009 के एक मामले को लेकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि, रंजीत इन सभी आरोपों को एक सोची-समझी 'साजिश' बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने 'केरल चलचित्र अकादमी' के चेयरमैन का पद संभाला है, कुछ लोग उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हैं।

इंडस्ट्री में बढ़ा सन्नाटा

हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने पहले ही खुलासा किया था कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। रंजीत की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के अन्य दिग्गजों में भी डर का माहौल है। फिल्ममेकर डॉ. बीजू जैसी हस्तियों ने रंजीत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। फिलहाल, रंजीत एर्नाकुलम की उप-जेल में बंद हैं और 13 अप्रैल को उनकी अगली सुनवाई होगी।

'

Published on:
01 Apr 2026 01:47 pm