नई दिल्ली। कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस जयश्री रमैया का सोमवार को देहांत हो गया है। वह अपने बंगलूरू में स्थित घर पर मृत पाईं थी। बताया जा रहा है कि उनका शव फांसी से लटका हुआ था। वहीं जांच कर रही पुलिस के मुताबिक जयश्री पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी हैं। लेकिन उस वक्त अभिनेता किच्चा सुदीप ने बचाया था।
जानकारी के अनुसार जुलाई 2020 में अभिनेत्री ने सुसाइड करने की वजह को सोशल मीडिया पर बताया था। उन्होंने बताया था कि वह काफी समय से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही हैं। यही वजह है कि वह अब दुनिया छोड़ने का फैसला कर चुकी हैं। उस वक्त किच्चा सुदीप आए थे और उन्हें आत्महत्या करने से बचाया था। जिसके बाद जयश्री ने खुद एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लोगों से माफी मांगी थी। साथ ही अभिनेता का शुक्रिया अदा भी किया था।
यही नहीं उन्होंने फेसबुक पर एक लाइव वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह कहती हुईं नज़र आ रही हैं कि वह क्विट कर रही हैं। इस दुनिया और डिप्रेशन को अलविदा। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वह यह सब किसी पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हैं और ना ही वह सुदीप जी से कोई आर्थिक मदद चाहती हैं। वह मरना चाहती हैं क्योंकि वह अपने डिप्रेशन से नहीं लड़ पा रही हैं।
वहीं जयश्री की मौत पर उनकी एक करीबी दोस्त ने बताया कि एक्ट्रेस के घर में कुछ समस्या चल रही थी। जिसकी वह से वह डिप्रेशन में थीं। एक्ट्रेस की दोस्त बतातीं है कि जयश्री उनसे अक्सर यह बात बोलती थीं कि वह कुछ भी महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्हें हमेशा काफी लो फील होता रहता था। यह नहीं वह बार-बार अपना फोन नंबर बदल लेती थीं। जिसकी वजह से लोग उनसे संपर्क नहीं कर पाते थे।