Yash Actor Birthday : KGF स्टार यश के 37 वे जन्मदिन पर उनके घर के बाहर हजारों की तादाद में भीड़ जमा हो जाती है। यश के फैन उनकी एक झलक पाने को इतने बेकरार है। तो कई फैन उनके लिए इतने क्रेजी है कि उनकी झलक पाने के लिए अपनी जान तक दे देते हैं। एक फैन ने तो ना मिलने पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली , तो दूसरे ने मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट। जानिए पूरा मामला
KGF Actor Yash: आज सुपरस्टार यश का 37वां जन्मदिन है। यश अब केवल कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार नहीं बल्कि वह नेशनल मेगास्टार बन चुके हैं। यश के फैंस उनको पूजते हैं और उनके लिए इतने क्रेजी है कि अपनी जान तक दे सकते हैं। एक ऐसा ही वाक्या यश के 34वे जन्मदिन पर हुआ था। यश ने 2019 में कहा था कि वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसके बावजूद भी उनके घर के बाहर फैंस का भारी हुजूम जमा हो गया था। फैंस अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इतने बेकरार थे कि वह उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। सूत्रों की माने तो एक फैन ऐसा भी था जो यश के घर के बाहर घंटों इंतजार करता रहा और जब यश अपने घर से बाहर नहीं आए तो उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। तो वहीं एक फैन ने सिर्फ इस कारण आत्महत्या कर ली थी कि उसके अंतिम संस्कार में यश आएं, ये आखिरी ख्वाहिश उसने अपने सुसाइड नोट पर भी लिखी थी। कुछ फैंस ने यश के लिए 5000 किलो का केक बनवाया तो किसी ने दुनिया का सबसे ऊंचा कटआउट तैयार करवाया था।
यह भी पढ़ें : रील लाइफ में नहीं बल्कि रीयल लाइफ में बिकिनी में नजर आईं भूमि पेडनेकर
क्रेजी फैन ने लगाई थी आग, नहीं बची जान
यश के एक फैन ने सिक्योरिटी तोड़ते हुए उनके घर के अंदर जाने की कोशिश की और जब सिक्योरिटी ने उसको रोका तो उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान वो फैन लगातार यश का नाम लेता रहा और डॉक्टर्स से पूछता रहा कि क्या यश उससे मिलने आए हैं। अफसोस, अस्पताल में भर्ती होने के थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : सपना चौधरी को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
यश एक फैन ने की थी आत्महत्या
यश के एक फैन रामकृष्ण भी थे, जो उनसे मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। 2021 में कर्नाटक के गांव कोडिदोड्डी में रहने वाले 25 साल के रामकृष्ण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि 'मैं KGF स्टार यश का फैन हूं। मेरी अंतिम इच्छा है कि यश मेरे अंतिम संस्कार में शामिल हों।'
यह भी पढ़ें : रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिशा पाटनी की रोमांटिक फोटोज पर टाइगर श्रॉफ की बहन ने मारा ताना
यह भी पढ़ें : 68 की उम्र में रेखा ने किया हिप हॉप डांस
आपको बता दें कि जैसे ही यश को इन दोनों की जानकारी मिली थी तब यश ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि 'ऐसा करने वाला कोई भी शख्स मेरा फैन नहीं हो सकता। ये देखकर दूसरे फैंस को लगेगा कि इस तरह के कारनामों से मैं उनसे मिलने आऊंगा, लेकिन ये गलत है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही केजीएफ चेप्टर-3 (KGFChapter3) की शूटिंग शुरू होने वाली हैं।
यह भी पढ़ें : मां काजोल संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची न्यासा देवगन, देखिए तस्वीरें