Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और एक्टर अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन अक्सर अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार न्यासा को देखकर सभी चौंक गए। हाथ में पूजा की थाली लिए, माथे पर तिलक लगाए वाइट कलर के सलवार सूट में न्यासा का यह देसी अंदाज वाकई में कहर बरपा रहा है। अक्सर मॉर्डन अंदाज से सबको घायल कर देने वाली न्यासा देवगन का यह देसी अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है तो दूसरी ओर चौंका भी रहा है। न्यासा देवगन ने इस देसी अंदाज में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए। सिद्धिविनायक मंदिर से काजोल और उनकी बेटी न्यासा देवगन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पूजा की थाली में नारियल और फूल लिए और माथे पर तिलक लगाएं न्यासा देवगन बिल्कुल धार्मिक दिख रहीं हैं। बेटी की तरह ही काजोल भी देसी अंदाज में नजर आईं। काजोल वाइट फ्लॉवरी प्रिंटेड सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं। काजोल और उनकी बेटी दोनों ने नंगे पाव जाकर गणपति बप्पा के दर्शन किए।