टॉलीवुड

एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की बेटी ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब, बोलीं- ‘ट्रांस होना अपमान नहीं, वे सुंदर होते हैं’

Khushbu Sundar Daughter: हाल ही में एक पॉडकास्ट पर, खुशबू सुंदर और सुंदर सी. की छोटी बेटी आनंदिता ने खुलकर बात की कि कैसे ट्रोलर्स उन्हें 'ट्रांस पर्सन' कहकर अपमानित करने की कोशिश करते हैं।

2 min read
Jun 17, 2026
Khushbu Sundar
खुशबू सुन्दर की बेटी का बयान वायरल। (फोटो सोर्स: IMDb)

Khushbu Sundar: एक्टर-पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर और फिल्ममेकर-एक्टर सुंदर सी. की बेटियां अवंतिका और आनंदिता अपने माता-पिता की लोकप्रियता के कारण हमेशा लोगों की नजर में रहीं। उनकी छोटी बेटी आनंदिता, जिन्होंने आने वाली तमिल फिल्म 'डबल ऑक्यूपेंसी' में क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है, ने JFW पॉडकास्ट पर ट्रोलर्स द्वारा 'ट्रांस पर्सन' कहे जाने के बारे में खुलकर बात की। वहीं, एक्ट्रेस खुशबू ने अपनी बेटी के इस तरह खुलकर बोलने पर गर्व महसूस किया।

आनंदिता सुंदर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया

आनंदिता ने पॉडकास्ट पर बताया कि कैसे उन्हें बहुत कम उम्र से ही ट्रोल किया जाता रहा है और इसका उन पर क्या असर पड़ा। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्हें 'ट्रांस पर्सन' कहकर अपमानित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि ट्रांसजेंडर लोग खूबसूरत होते हैं। है ना? मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छे होते हैं, वे बहुत संवेदनशील और खूबसूरत होते हैं। और मैं कई ऐसे ट्रांसजेंडर लोगों को जानती हूं जो मेरी जिंदगी में मिले सबसे प्यारे और दयालु लोगों में से हैं। लेकिन जब मैं इंस्टाग्राम खोलती हूं, तो लोग मुझे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहते हैं कि मैं 'ट्रांस पर्सन' जैसी दिखती हूं। तो, यह न केवल मेरे लिए बुरा व्यवहार है, बल्कि आप होमोफोबिक (समलैंगिकों के प्रति नफरत रखने वाले) भी हैं। आप अज्ञानी भी हैं।"

"किसी को 'ट्रांस पर्सन' होना कोई अपमान नहीं"

इसके आगे आनंदिता ने बताया कि उन्हें लगता है कि अधिकतर लोग निर्दयी होते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा, “सबसे पहले तो, मुझे नहीं लगता कि ट्रांस होना या ट्रांस व्यक्ति जैसा दिखना कोई अपमान की बात है, है ना? लेकिन, मैं सबसे ज्यादा यही देखतीहूं। मैं एक महिला हूं। सच कहूं तो, मैं अपनी ज़िंदगी में जितना हो सके, दयालु बने रहने की कोशिश करती हूं। मैं दूसरे लोगों को कंट्रोल नहीं कर सकती। मैं बस इतना जानती हूं कि ये लोग बेरहम हैं। सबसे दुख की बात यह है कि दुनिया में अधिकतर लोग ऐसे ही हैं। अगर मैं कोई फोटो पोस्ट करती हूं, तो ज्यादातर कमेंट्स इस बारे में होते हैं कि मैं कितनी बदसूरत हूं। मैंने अब इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और फर्क न पड़े ये भी मैंने सीख लिया है, लेकिन क्या ये दुख की बात नहीं है?"

तुम्हारे ऊपर बहुत गर्व है बोम्मई (गुड़िया)

खुशबू सुन्दर की बेटी का बयान वायरल। (फोटो सोर्स: khushsundar)

बता दें कि राजनेता अउ अभिनेत्री खुशबू सुन्दर और आनंदिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के इस पॉडकास्ट को री-पोस्ट किया और लिखा, “तुम्हारे ऊपर बहुत गर्व है बोम्मई (गुड़िया) (हार्ट इमोजी)।” पॉडकास्ट के थंबनेल में आनंदिता कहती दिख रही हैं, ‘नफरत कभी खत्म नहीं होगी’।

आनंदिता सुंदर के बारे में

आनंदिता 23 साल की हैं और उन्होंने पहले मणिरत्नम के साथ 'पोन्नियिन सेलवन 2' और 'ठग लाइफ' में काम किया है। उन्होंने अश्विन कंदसामी द्वारा निर्देशित और खुशबू व एसीएस अरुण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'डबल ऑक्यूपेंसी' से क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया। यह फ़िल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। वह हिपहॉप तमिझा आदि की 'मीसाया मुरुक्कू 2' पर भी काम कर रही हैं, जो 2017 में आई उनकी सेमी-बायोपिक का सीक्वल है।

Updated on:
17 Jun 2026 06:38 pm
Published on:
17 Jun 2026 06:36 pm