महेश बाबू के सौतेले भाई और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता नरेश बाबू फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब जनाब अपनी चौथी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस पर उनकी तीसरी पत्नी वाइफ राम्या रघूपति ने गुस्सा जाहिर किया है।
फिल्मी दुनिया में कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं। अब सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के सौतेले भाई नरेश (Naresh Babu) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर चौथी शादी करने को तैयार है। नए साल की शुरुआत में उन्होंने साउथ एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश संग शादी का ऐलान कर दिया, जिसके बाद शादी की चर्चा तेज हो गई है। अब इसपर एक्टर की तीसरी वाइफ राम्या रघूपति का रिएक्शन सामने आया है।
हाल ही में एक्टर ने पवित्रा के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में एक्टर एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश के साथ लिप-लॉक करते भी दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा लोकेश के साथ उनका नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा था।
इस वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। अब इसपर तीसरी पत्नी वाइफ राम्या रघूपति ने गुस्सा जाहिर किया है। राम्या ने गुस्सा जताते हुए कहा कि वो ये शादी कभी नहीं होने देंगी।
यह भी पढ़ें- पहले नोरा फतेही अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राम्या ने बताया कि वो इतना नीचा कैसे गिर सकते है। वो तीसरी शादी कैसे कर सकते हैं। मैं उन्हें ये शादी नहीं करने दूंगी। हमारा अभी तक डिवोर्स नहीं हुआ है। वो पहले ही तीन शादियां कर चुके हैं, हमारा एक बच्चा भी है।
वीडियो की बात करें तो साल की शुरुआत में नरेश ने वीडियो शेयर किया था। उन्होंने साल की शुभकामनाएं देते हुए पवित्रा लोकेश (Pavitra Lokesh) से शादी की पुष्टि की थी। वीडियो में नरेश और पवित्रा को एक केक काटते, एक-दूसरे को खिलाते और नए साल का स्वागत करते दिख रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए नरेश ने लिखा, 'नया साल। नई शुरुआत। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। आप सभी को नया साल मुबारक।
पिछले साल मैसूर के एक होटल में पवित्रा और लोकेश पर राम्या रघुपति द्वारा चप्पल से हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि नरेश, एक्टर महेश बाबू के सौतेले भाई हैं।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से शख्स ने मांगा OTP