11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले नोरा फतेही अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान? आखिर किसे डेट कर रहे हैं आर्यन खान

कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं जिन्होंने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो, लेकिन ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान। अक्सर इनका नाम किसी न किसी के साथ जुड़ता रहता है। अब इनका नाम पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान से जुड़ रहा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jan 07, 2023

aryan khan girlfriend

aryan khan girlfriend

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आए दिन ये सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ा था और अब खबर है कि ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान के साथ रिश्ते में हैं।

हाल ही में नोरा और आर्यन को लेकर बातें शुरू हो गई थीं, लेकिन अब उनकी तस्वीर पाकिस्तान एक्ट्रेस सादिय खान के साथ वायरल हो रही है, जिसके बाद फिर से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। फोटो वायरल होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ पक रही है।

सोशल मीडिया पर एक फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस फोटो में आर्यन खान पाकिस्तान एक्ट्रेस सादिया खान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि दोनों बेहद करीब खड़े हैं। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि ये तस्वीर कहां की है, लेकिन दोनों की डेटिंग का बाडार जरूर गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें- डैनी को देख रीना रॉय की निकली थी चीख

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान-
सादिया खान पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ये फिल्मों के साथ साथ टीवी में बी काम कर चुकी हैं। न्हें खुदा और मोहब्बत शो के लिए जाना जाता है। इस साथ ही अदाकारा ला, खुदा और मोहब्बत 2, शायद, मार्यम पेरिरा और अब्दुलाह द फाइनल विटनेस में नजर आ चुकी हैं।

आपको याद हो तो हाल ही में नोरा फतेही के साथ आर्यन खान का नाम जुड़ा था। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें घूम रही थीं। एक तस्वीर में जहां आर्यन नजर आ रहे थे तो दूसरी में नोरा फतेही थीं। दोनों तस्वीरों में जो एक जैसा है वो है एक फैन।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स के साथ एक ही फैन ने फोटो क्लिक करावाई थीं। इसके बाद यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से शख्स ने मांगा OTP

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग