टॉलीवुड

MC Sabesan Funeral: पंकज धीर और असरानी के बाद मशहूर सिंगर-कंपोजर का निधन, आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

MC Sabesan Funeral: तमिल सिनेमा के फेमस म्यूजिक-कंपोजर और सिंगर एमसी सबेसन नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होना है।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2025, 11:25 AM IST
MC Sabesan Funeral
मशहूर सिंगर-कंपोजर MC सबेसन का निधन (फोटो सोर्स: गायक इंस्टाग्राम)

MC Sabesan Passed Away: हिंदी सिनेमा के बाद अब साउथ सिनेमा में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। तमिल सिनेमा के मशहूर म्यूजिक-कंपोजर और गायक एमसी सबेसन ने 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह बीमार थे।

इससे पहले बॉलीवुड ने एक हफ्ते के भीतर 3 बड़े स्टार्स खो दिए। इनमें ‘कर्ण’ फेम पंकज धीर, मशहूर एक्ट्रेस मधुमती और दिवाली के दिन दिग्गज एक्टर-कॉमेडियन असरानी। हिंदी सिनेमा के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है।

एमसी सबेसन का अंतिम संस्कार

जानकारी के मुताबिक, म्यूजिक-कंपोजर और गायक एमसी सबेसन (MC Sabesan) का अंतिम संस्कार, आज शुक्रवार, 24 अक्टूबर दोपहर 3 बजे चेन्नई में किया जाएगा। एमसी सबेसन के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा (कार्तिक) और दो बेटियां- गीता और अर्चना है। उनके चले जाने से भारी क्षति हुई है। आम लोग समेत सभी बड़े स्टार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टूट गई सबेसन और मुरली की जोड़ी

सबेसन और मुरली की प्रसिद्ध संगीत जोड़ी अब टूट गई है। सबेसन के निधन के साथ ही एक ऐसा संगीत अध्याय खत्म हो गया है, जिसने तमिल सिनेमा को अनगिनत यादगार धुनें दीं।

बता दें सबेसन, जिन्हें लोग प्यार से सबेश (MC Sabesan) के नाम से जानते थे। सबेश और मुरली असल जिंदगी में भाई थे, और साथ मिलकर उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों का संगीत तैयार किया। उनकी जोड़ी ने ‘गोरिपलायम’, ‘मिलगा’, ‘थवमई थवमिरुंधु’, ‘पाराई’, ‘अदैकालम’, ‘इमसाई अरासन 23वीं पुलिकेसी’, ‘पोक्किशम’, ‘एंगल आसन’ और ‘कूडल नगर’ जैसी हिट फिल्मों में अपना जादू बिखेरा।

सबेश न केवल एक काबिल म्यूज़िक डायरेक्टर थे, बल्कि एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर भी थे। उनकी आवाज और धुनों ने तमिल सिनेमा में जो रंग भरे, वो हमेशा याद किए जाएंगे।

कायल देवराज ने दी थी निधन की जानकारी

अभिनेता कायल देवराज ने मशहूर संगीतकार एमसी सबेसन के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “23 अक्टूबर को संगीतकार सबेसन का निधन हो गया। वे प्रसिद्ध संगीतकार और गायक ‘थेनिसाई थेंड्राल’ देवा के छोटे भाई थे। सबेश, जो संगीतकार एवं फिल्म संगीतकार संघ के अध्यक्ष भी थे, का निधन आज दोपहर करीब 12:15 बजे चेन्नई में अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ।”

Updated on:
24 Oct 2025, 11:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में खुद की कास्टिंग पर प्रकाश राज का खुलासा, बोले- मुझे 8 बार टॉलीवुड में बैन किया गया

कौन हैं अतुल्या चंद्र? जिन्हें डॉक्टर को फ्लैट पर बुलाकर मारपीठ और लूटपाट करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

“शादी के एक प्रस्ताव से शुरू हुई थी खौफनाक कहानी”, जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खोले ब्लैकमेलिंग के राज

काव्या मारन- अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन का शाही कार्ड हुआ वायरल, देखें कौन-कौन से दिग्गज होंगे शामिल

सामंथा ने सीएम विजय को बताया अपना ‘लकी चार्म’, कहा- करियर के शिखर पर सिनेमा छोड़ना आसान फैसला नहीं