टॉलीवुड

पवन कल्याण पर कमेंट कर फंसे प्रकाश राज, बंडला गणेश ने कहा- ‘तुम हो कौन? तमिल, तेलुगु या कन्नड़?’

Prakash Raj vs Pawan Kalyan: एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पर टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं प्रकाश राज। इसी बीच एक्टर-प्रोड्यूसर बंडला गणेश ने उन पर निशाना साधते हुए पूछा, "तमिल, तेलुगु या कन्नड़, आखिर हो कौन?" जानिए दोनों के बीच क्या है विवाद?

3 min read
Jun 05, 2026
Prakash Raj vs Pawan Kalyan
बंडला गणेश ने प्रकाश राज पर साधा निशाना। (फोटो सोर्स: @prakashraaj)

Prakash Raj vs Pawan Kalyan: साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने हाल ही में कहा था कि तेलंगाना किसी की 'बाप की जागीर' नहीं है। उन्होंने ये बयान तब दिया था जब उन्हें राज्य में जनसभा करने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस बयान के चलते उनकी हर तरफ काफी आलोचना हुई और बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया। वहीं, जब प्रकाश राज ने तेलंगाना की राजनीति में आने की इच्छा रखने के लिए पवन की आलोचना की, तो वो खुद इसमें फंस गए। फिल्म निर्माता-अभिनेता बंदला गणेश ने प्रकाश राज की हर चीज़ में 'टांग अड़ाने' के लिए आलोचना की।

प्रकाश राज ने पवन कल्याण से क्या कहा?

प्रकाश राज ने पवन कल्याण से क्या कहा?(फोटो सोर्स: @prakashraaj)

पवन का नाम लिए बिना, प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर अपने अकाउंट पर तेलुगु में एक व्यंग्यात्मक पोस्ट लिखा। जिसका इसका अनुवाद कुछ इस प्रकार है: "अगर आप कहते हैं कि आप आ रहे हैं, तो क्या हम मना करेंगे? जरूर आइए, सर… लेकिन आने से पहले, क्या आप अकेले आ रहे हैं? क्या आप किसी गठबंधन के साथ आ रहे हैं? या आप अकेले चुनाव लड़ेंगे? आने से पहले हमें यह बता दें। #justasking।" बता दें कि प्रक्शा राज का ये स्टेटमेंट उनके को-स्टार पर एक कटाक्ष था, जिसमें प्रकाश जानना चाहते थे कि क्या पवन अकेले चुनाव लड़ेंगे या किसी केंद्रीय पार्टी के साथ। जानकारी के लिए बता दें कि JSP ने TDP और BJP के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश का चुनाव लड़ा था। हालांकि, एक्टर-पॉलिटिशियन पवन कल्याण ने उनकी टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बंदला गणेश ने कैसी प्रतिक्रिया दी?

बंडला गणेश ने प्रकाश राज पर साधा निशाना। (फोटो सोर्स: @prakashraaj)

पवन कल्याण के प्रति अपने लगाव के लिए जाने जाने वाले बंडला गणेश ने प्रकाश राज के कमेंट के लिए उनकी आलोचना की और उनकी पहचान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "तुम्हें हर चीज में टांग अड़ाने की क्या जरूरत है? तुम आखिर हो कौन? क्या तुम तमिल हो, तेलुगु हो या कन्नड़ हो? तुम कहां से हो और तुम्हारी कहानी क्या है?"

खुद को पैन-इंडिया कलाकार बताते हैं प्रकाश राज

जानकरी के लिए बता दें एक्टर प्रकाश राज का ताल्लुक कर्नाटक से है, वो हमेशा से खुद को पैन-इंडिया कलाकार बताते आये हैं। 2017 में, अभिनेता ने कहा था, "किसी को यह कहने का अधिकार नहीं है कि मैं तमिल नहीं हूं। मैं तुम्हारे साथ रहा हूं, मैं तुममें से ही एक हूं, और मैं उतना ही तमिल हूं जितना कोई और।" उन्होंने यह बात 'फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया' (FEFSI) और 'नादिगर संगम' के एक जॉइंट इवेंट के दौरान कही।

क्या प्रकाश कोई सरकारी अधिकारी हैं? - बंडला गणेश

इसकी साथ ही गणेश ने एक और सवाल उठाया कि क्या प्रकाश कोई सरकारी अधिकारी हैं जो हर किसी से सवाल पूछते रहते हैं। उन्होंने लिखा, "क्या आप डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर हैं या देश के प्रधानमंत्री, जो हर शहर और हर मुद्दे पर अपनी राय देने पहुंच जाते हैं? आप हर जगह दिखते हैं; चाहे कोई भी टॉपिक हो, आप वहां मौजूद होते हैं। अगर आपके पास अपनी जिंदगी में करने के लिए कुछ बेहतर नहीं है, तो कोई काम ढूंढ लें, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल न दें और हीरो बनने की कोशिश न करें। पहले ये पता लगाएं कि आप कौन हैं; फिर दुनिया बदलने की कोशिश करें!"

साथ में काम कर चुके हैं प्रकाश राज और बंडला गणेश

बता दें कि साला 2014 में प्रकाश और गणेश ने 'गोविन्दुडु अंदरिवादेले' में काम किया था। इस फिल्म को गणेश ने प्रोड्यूस किया था। इसके साथ ही 1998 में आई 'सुस्वागतम' में दोनों ने ही स्क्रीन शेयर की थी। इतना ही नहीं पवन कल्याण और प्रकाश राज ने कई फिल्मों के साथ काम किया है, जिनमें 'सुस्वागतम', 'बद्री', 'जलसा', 'कैमरामैन गंगथो रामबाबू' और 'वकील साब', जैसे हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं।

Published on:
05 Jun 2026 05:02 pm