टॉलीवुड

नशे में धुत सुपरस्टार ने टॉप एक्ट्रेस के साथ मारपीट, सिर दीवार में मारा!

वन सिंह नशे में धुत थे और होटल के एक कमरे में उन्होंने अभिनेत्री से मारपीट की

2 min read
Apr 01, 2018
Akshara singh

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार पवन सिंह ने नशे की हालत में अपनी एक को- स्टार की बुरी तरह से पिटाई कर दी। कथित तौर पर पवन ने भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री अक्षरा के साथ मारपीट की। इस बात की जानकारी भोजपुरी फिल्मों के पीआर और जर्नलिस्ट शशिकांत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है।

अभिनेत्री के बाल पकड़कर दीवार पर दे मारा सिर:
पीआर शशिकांत के अनुसार पवन और अक्षरा होटल सिलवासा में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। पवन सिंह नशे में धुत थे और होटल के एक कमरे में उन्होंने अभिनेत्री से मारपीट की। यहां तक की उन्होंने बाल पकड़कर अभिनेत्री का सिर दीवार में दे मारा। रिपोर्ट के अनुसार होटल का एक कर्मचारी अक्षरा को बचाने आया लेकिन पवन ने उसके सामने भी अक्षरा से मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार रात साढ़े ग्यारह बजे की है। हालांकि अभी तक दोनों कलाकारों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

मुआवजे पर नहीं हुआ समझौता, नहीं उठाया शव

अक्षरा के रोकने पर दी गाली:
खबरों के अनुसार पवन सिंह जब नशे की हालत में अपने कमरे से बाहर निकलने लगे तो अक्षरा ने उन्हें रोका। इस पर वे गुस्सा हो गए और गाली देते हुए अभिनेत्री के साथ मारपीट करने लगे।

इस वजह से होटल में रूक गई थी अक्षरा:
प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षरा ने अपनी शूटिंग खत्म कर ली थी और वह उसी दिन मुंबई लौटने वाली थी। उन्हें गाड़ी खुद चलाकर जानी थी और रात ज्यादा हो गई थी, इस वजह से वह होटल में ही रूक गई। लेकिन इसी बीच अभिनेता ने उनके साथ मारपीट की। बता दें कि इन दोनों कलाकारों के अफेयर्स के किस्से भी चर्चा का विषय बने थे। दोनों के कथित अफेयर की खबरें भी खूब चली थीं।

ये भी पढ़ें

साउथ फिल्मों के ये सुपरस्टार राजनीति में भी बने महारथी
Published on:
01 Apr 2018 03:42 pm
Also Read
View All