14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुआवजे पर नहीं हुआ समझौता, नहीं उठाया शव

मृतक के अंगूठे पर मिला स्याही का निशान
less than 1 minute read
Google source verification

पाली. मंडिया रोड पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की केबीसी टेक्सटाइल में मंगलवार को जेतपुर निवासी श्रमिक वनाराम (४७) पुत्र भुराराम देवासी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। फेक्ट्री प्रबंधकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन व समाज के लोग बुधवार को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए। काफी देर बाद भी समझौता राशि को लेकर सुलह नहीं हुई। जिस पर परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। विधायक ज्ञानचंद पारख व पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा भी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से समझाइश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। परिजनों व समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि फेक्ट्री प्रबंधक की गलती से श्रमिक की मौत हुई है। जब तक सम्मानजनक समझौता राशि नहीं दी जाएगी शव नहीं उठाएंगे। शाम को देवासी समाज के लोग एसडीएम सुमित्रा पारीख से मिले, लेकिन मामला नहीं बना। देर रात तक घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
तैनात रहा पुलिस जाप्ता- लोगों के विरोध को देखते हुए ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सदर थाना प्रभारी देरावरसिंह सोढ़ा व कोतवाल अमरसिंह रत्नू भी मौके पर उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा।
छात्रावास में की बैठक- देर शाम को समाज के लोगों व परिजनों ने सूरजपोल स्थित समाज के छात्रावास में बैठक की। इसमें आगे की रणजीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट हुकमाराम देवासी, हापूराम देवासी, गोवर्धन देवासी, पूर्व सरपंच अर्जुनसिंह, मनीष राठौड़ सहित बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
मृतक के अंगूठे पर मिला स्याही का निशान- मृतक के अंंगूठे पर स्याही का निशान मिला। परिजनों व समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि फेक्ट्री प्रबंधक ने श्रमिक वनाराम की मौत के बाद उसके अंगूठे के निशान कोरे कागज पर लिए।

बड़ी खबरें

View All

बलिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग