Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु जीतकर मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। जहां पूरा देश और उनके फैंस उन्हें बधाई देते नहीं थक रहे, वहीं काफी समय से लोगों को रजनीकांत के बयान का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। उनका इस बड़ी जीत पर पहला रिएक्शन तहलका मचा रहा है।
Rajinikanth reaction on Vijay CM: तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई 2026 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। तमिल सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले सुपरस्टार विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर एक नई इबारत लिख दी है। उनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर न केवल पूर्ण बहुमत हासिल किया, बल्कि राज्य के सियासी समीकरणों को भी पूरी तरह बदल कर रख दिया है। जहां पूरे देश में हल्ला था तो वहीं रजनीकांत ने उन्हें बधाई दी थी लेकिन जब विजय ने सीएम की शपथ ली तो उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। अब उन्होंने जो रिएक्शन दिया वह आग की तरह वायरल हो गया है।
सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा सुपरस्टार रजनीकांत की उस प्रतिक्रिया की हो रही है, जो उन्होंने चेन्नई हवाई अड्डे पर दी। 12 मई को जब पत्रकारों ने रजनीकांत को एयरपोर्ट पर देखा, तो उनसे विजय के शपथ ग्रहण समारोह और उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर सवाल पूछा गया। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि रजनीकांत कुछ बड़े शब्द कहेंगे, लेकिन सुपरस्टार ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कोई सीधा जवाब देने के बजाय बस अपनी चिर-परिचित मुस्कान बिखेरी, हाथ जोड़े और बिना कुछ बोले वहां से चले गए। हालांकि, रजनीकांत ने इससे पहले 4 मई को चुनावी नतीजे आने पर विजय को 'शानदार जीत' की बधाई एक्स (ट्विटर) पर दी थी, लेकिन उनकी इस ताजा खामोशी ने प्रशंसकों के बीच नई अटकलें शुरू कर दी हैं।
विजय की इस जीत को फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों ने किसी उत्सव की तरह मनाया। चियान विक्रम ने विजय के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए भावुक होकर लिखा कि उनके दोस्त ने वाकई इतिहास रच दिया है। वहीं, धनुष ने भी विजय और उनकी पार्टी को इस करिश्माई जीत पर अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी विजय की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में जनता का वो अटूट विश्वास जीत लिया है, जो बरसों की मेहनत के बाद मिलता है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने एक गहरा संदेश साझा करते हुए उम्मीद जताई कि विजय का नेतृत्व तमिलनाडु को भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, समानता और सामाजिक न्याय की ओर ले जाएगा। फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने भी इसे सिनेमा की ताकत का असली प्रदर्शन बताया।
काम के मोर्चे पर बात करें, तो रजनीकांत जल्द ही 'जेलर 2' में नजर आएंगे, जहां वह एक बार फिर अपने 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन वाले अवतार में दिखेंगे। सबसे रोमांचक बात यह है कि रजनीकांत और कमल हासन 1981 के बाद पहली बार एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायगन' भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसका उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। विजय का यह सफर दिखाता है कि कैसे एक 'रील लाइफ हीरो' अब जनता का 'रियल लाइफ हीरो' बनने की राह पर निकल पड़ा है।