
Thalaivar 173 officially titled 'Dharman': सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवर 173' का आधिकारिक नाम सामने आ गया है। फिल्म का टाइटल 'धर्मन' रखा गया है और इसके साथ टैगलाइन भी जारी की गई है, "सिर्फ नेकी की जीत होगी।" इस घोषणा ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
फिल्म का पहला पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। आप इस पोस्टर में देख सकते है कि रजनीकांत डॉक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं नीले सर्जिकल कपड़े, सॉल्ट एंड पेपर बाल, सनग्लास और हाथ में खून से सना सर्जिकल टूल। साथ ही, ऑपरेशन थिएटर में खड़े थलाइवर मुस्कुरा रहे हैं और उनके पास एक बॉडी पड़ी है। ये पोस्टर उनके खास अंदाज और रौद्र रूप में पेश करता है, जो अब तक के बाकि फिल्मों से अलग होने वाला है।
फिल्म 'धर्मन' कमल हासन और रजनीकांत के बीच एक ऐतिहासिक सहयोग है जहां कमल प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन अश्वथ मारीमुथु कर रहे हैं जो अपनी अनूठी कहानी और इंटेंस सीन की शैली के लिए जाने जाते हैं। बता दें, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर रजनीकांत के साथ जुड़े हैं और उनके यादगार साउंडट्रैक एक बार फिर आने की उम्मीद है। एक्शन कोरियोग्राफर अंबरीव हाई-वोल्टेज मास मोमेंट्स और शानदार लड़ाई के दृश्यों की तैयारी कर रहे हैं।
दरअसल, 'सिर्फ नेकी की जीत होगी' टैगलाइन और डॉक्टर के किरदार ने फैंस को कहानी के बारे में कई अटकलें लगाने पर मजबूर कर दिया है। इसके तहत फैंस तरह तरह के कयास लगा रहे है कि क्या रजनीकांत फिर कोई एक्शन से भरपूर और तमिल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आने वाले है। फिलहाल अब ये आने वाला वक्त ही बताएगा।