टॉलीवुड

CM Vijay से तुलना पर भड़के रजनीकांत! MK Stalin से मुलाकात पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Rajinikanth Denies Jealousy Towards CM Vijay: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत हाल ही में एमके स्टालिन से मुलाकात की खबरों के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। कुछ लोग उनकी इस मुलाकात की तुलना सीएम विजय से करने लगे, जिससे रजनीकांत भड़क उठे।

2 min read
May 17, 2026
सीएम विजय और रजनीकांत(फोटो सोर्स: IMDb/x के @shrutitv द्वारा)

Rajinikanth Denies Jealousy Towards CM Vijay: तमिल सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने रविवार 17 मई को अपने पोएस गार्डन स्थित घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और उन तमाम अफवाहों और आरोपों का करारा जवाब दिया, जो तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद उनके बारे में सोशल मीडिया पर फैल रहे थे। उन्होंने साफ किया कि न तो वो विजय से जलते हैं, न ही उन्होंने किसी को CM बनने से रोकने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें

‘आशा भोसले ने पोते को बताया था अपना बॉयफ्रेंड’ दादी की मौत के बाद चिंटू भोसले ने बताया कारण

विजय को CM बनने से कैसे रोका जाए

रजनीकांत के एमके स्टालिन (MK Stalin ) से मुलाकात को लेकर उठे सवालों का सीधा जवाब दिया और कहा कि स्टालिन उनके 38-40 साल पुराने दोस्त हैं और उनकी दोस्ती राजनीति से बहुत ऊपर है। चुनाव में हार के बाद एक दोस्त से मिलना उनका स्वाभाविक कर्तव्य था। बता दें, जब उन पर आरोप लगाया गया कि वो स्टालिन से ये बात करने गए थे कि विजय (CM Vijay) को CM बनने से कैसे रोका जाए, तो रजनीकांत ने स्पष्ट और दृढ़ता से कहा, "रजनीकांत इतने सस्ते इंसान नहीं हैं।"

इतना ही नहीं, रजनीकांत ने एक और आरोप का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने विजय को उचित तरीके से बधाई नहीं दी। उन्होंने बताया कि जैसे ही विजय की जीत स्पष्ट हुई, उन्होंने X यानी ट्विटर पर तुरंत अपनी शुभकामनाएं पोस्ट कर दी थीं। उन्होंने कहा कि वो राजनीति में नहीं हैं और पहले ही इसे छोड़ चुके हैं, तो उन्हें जलन क्यों होती।

रजनीकांत ने विजय की जमकर सराहना की

रजनीकांत ने विजय की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 25 साल के जेनरेशन गैप को पाटते हुए जो हासिल किया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि 52 साल की उम्र में विजय ने MGR और NTR से भी ज्यादा हासिल किया है। फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आकर ताकतवर पार्टियों और BJP को हराना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।

बता दें, रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने विजय को बचपन से देखा है और उनकी कामयाबी पर उन्हें हैरानी और खुशी दोनों कासमहसूस होता है। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि विजय लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक विजय की पार्टी TVK ने 93 सीटें जीतीं और 14 अन्य सीटों पर आगे रही। ये जीत इस मायने में ऐतिहासिक थी कि DMK और AIADMK का लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व टूट गया। ट्रस्ट वोट के दौरान कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों, VCK और IUML के समर्थन से तमिलनाडु में TVK की सरकार आधिकारिक रूप से बन गई।

Updated on:
17 May 2026 01:05 pm
Published on:
17 May 2026 01:03 pm
Also Read
View All