टॉलीवुड

18 साल पहले राम चरण ने दिया था पहला ऑडिशन, लंबे बाल और काला चश्मा एक्टर को पहचान पाना मुश्किल

Happy Birthday Ram Charan: साउथ एक्टर राम चरण को भला कौन नहीं जानता है। आज ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फिल्म RRR के जरिए इन्होंने सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हल्ला काट दिया है। इस बीच एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक्टर के पहले ऑडिशन का है।  

2 min read
Mar 27, 2023
ram charan

Happy Birthday Ram Charan: इन दिनों राम चरण खूब चर्चा में हैं। वजह RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना है। वे अपने चाहने वालों से ऑस्कर जीतने वाली RRR को लेकर ताऱीफें भी बटोर रहे हैं। राम चरण के किरदार को देश ब दुनिया भर में खूब सराहा जा रहा है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से सबको चौंका दिया। आज एक्टर अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिनेता ग्लोबली भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर जीतने के बाद पूरी स्टारकास्ट चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनक पहले ऑडिशन का है।

ये वीडियो करीब 18 साल पुराना है जब एक्टर मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में पढ़ रहे थे। इस वीडियो में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है। इसमें उनका लुक, अंदाज बिल्कुल अलग नजर आ रहा था।

वीडियो में उनके लंबे बाल नजर आ रहे हैं। वो काफी पतले भी नजर आ रहे हैं। राम चरण ने यह ऑडिशन एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ दिया था और दोनों ही कलाकार आज साउथ सिनेमा में बड़ा नाम हैं। लोग एक्टर के इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बिश्नोई समाज के सलमान को धमकी देने पर फूटा राखी का गुस्सा

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चिरुथा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह राम चरण तेजा की पहली फिल्म थी। तब से, उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में अभिनय किया है और बॉक्स ऑफिस पर सफलताओं की पूरी झड़ी लगा दी। इसके साथ ही राजामौली के साथ फिल्म 'मगधीरा' से उन्हें पूरी दुनिया में अलग पहचान मिली।

आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ फिल्म की सफलता के बाद राम चरण ‘आरसी 15’ फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। पहली बार दर्शकों को राम चरण और कियारा की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- टॉप एक्ट्रेसेस को खूबसूरती में मात देती थीं आकांक्षा दुबे

Published on:
27 Mar 2023 09:20 am
Also Read
View All