Seerat Kapoor Allu Arjun controversy: सीरत कपूर और अल्लू अर्जुन इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं। सीरत कपूर ने एक फोटो शेयर की थी जिसे देख लोगों ने उन्हें अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी कहना शुरू कर दिया था। अब उन्होंने अपना गुस्सा उतारा है और लोगों को करारा जवाब दिया है।
Who Is Seerat Kapoor: मनोरंजन की दुनिया में कलाकारों के रिश्तों को लेकर अफवाहें उड़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया यूजर्स शालीनता की सारी हदें पार कर देते हैं। फिल्मों में सक्रिय एक्ट्रेस सीरत कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक यूजर ने सीरत की तुलना सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'प्रॉपर्टी' यानी संपत्ति से कर दी, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ने के बजाय उसे ऐसा सबक सिखाया कि अब हर तरफ उनके साहस की चर्चा हो रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है...
दरअसल, सीरत कपूर एक साउथ और बॉलीवुड हैं, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भूरे रंग की एक बेहद खूबसूरत लेस वाली ड्रेस में अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। जहां हजारों प्रशंसकों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की, वहीं एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी।" यूजर ने इस भद्दे कमेंट के साथ हार्ट इमोजी भी लगाया था, जैसे वह अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश कर रहा हो।
सीरत ने इस टिप्पणी को नजरअंदाज नहीं किया और उस यूजर को टैग करते हुए अपना गुस्सा उतार दिया। सीरत ने कहा, "इसके साथ हार्ट इमोजी लगाने से आपकी बात सम्मानजनक नहीं हो जाती, सर। कोई भी महिला कभी किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती। वह अपने आप में एक पूरी इंसान है, जिसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है। सम्मान के साथ तारीफ करें, मालिकाना हक जताते हुए नहीं। खुश रहें।"
एक्ट्रेस के इस जवाब ने न केवल उस ट्रोल का मुंह बंद कर दिया, बल्कि इंटरनेट पर महिला गरिमा को लेकर एक नई बहस भी छेड़ दी है। कई फैंस ने उनके इस स्टैंड की तारीफ करते हुए लिखा, "ट्रोल्स से निपटने का यही सबसे सही तरीका है।"
अल्लू अर्जुन और सीरत कपूर के बीच अफेयर की चर्चाएं इस साल अप्रैल में तब शुरू हुईं, जब सीरत ने अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर उनके प्राइवेट जेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के साथ सीरत ने एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने अल्लू अर्जुन को एक जमीन से जुड़ा और सच्चा इंसान बताया था। तब से ही फैंस इन दोनों के बीच के 'कनेक्शन' को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीरत ने साफ कर दिया है कि वे अपनी एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं।
काम की बात करें तो सीरत कपूर को हाल ही में 'सेव द टाइगर्स' और 'मनामे' जैसी फिल्मों में देखा गया है। आने वाले समय में वे 'द ब्लैक गोल्ड' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वहीं, अल्लू अर्जुन इन दिनों एटली की फिल्म 'राका' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी।