टॉलीवुड

‘ना सैलून, ना कोई हेयर ट्रीटमेंट्स’, 2017 के बाद खुद ही अपने बालों का ध्यान रख रही है एक्ट्रेस-सिंगर श्रुति हासन

Shruti Haasan Hair Care Routine: श्रुति हासन अक्सर अपनी अलग तरह की लाइफस्टाइल च्वाइसेस के लिए चर्चा बटोरती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस और सिंगर ने अपने पर्सनल ग्रूमिंग रूटीन के बारे में दिलचस्प जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वो कई सालों से हेयर सैलून नहीं गई हैं।
2 min read
Jun 24, 2026
Shruti Haasan Hair Care Routine
5 साल से सैलून नहीं गईं ये एक्ट्रेस। (फोटो सोर्स: shrutzhaasan)

Shruti Haasan: अपनी लाइफ स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरने वाली, एक्टर और सिंगर श्रुति हासन ने हाल ही में खुद से जुड़ा चौंकाने वाला एक खुलासा किया है। अपने गॉथ स्टाइल फैशन से लेकर कमर तक लंबे, गहरे काले बालों तक, ये एक्ट्रेस कभी भी किसी भी नियम को फॉलो नहीं करती। हालांकि, अपने बालों की देखभाल के लिए वो जो रूटीन मानती हैं, उसके बारे में जानकार उसके फैंस हैरान हैं। श्रुति ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

आखिरी बार सैलून गए हुए पांच साल हो गए

5 साल से सैलून नहीं गईं ये एक्ट्रेस। (फोटो सोर्स: shrutzhaasan)

हाल ही में इंस्टाग्राम पर 'Ask me Anything' सेशन के दौरान, एक फैन ने श्रुति हासन से उनके बालों के सीक्रेट्स के बारे में बात करते हुए पूछा कि वो अपने बालों को खूबसूरत और हेल्दी बनाए रखने के लिए कितनी बार वॉश, ट्रीटमेंट और स्पा के लिए सैलून जाती हैं। इस सवाल पर उनका जवाब था, "मैं कम से कम पांच साल से किसी हेयर सैलून नहीं गई हूं। आखिरी बार मैंने 2017 में अपने बालों को कलर किया था। मैं खुद ही अपने बाल काटती और ट्रीट करती हूं।"

7 सालों से नहीं किया हेयर कलर का इस्तेमाल

जरा सोचिये एक ऐसी इंडस्ट्री में जहां सेलेब्रिटीज के पास अक्सर हेयर और मेकअप टीम साथ साथ चलती है, ऐसे में एक्ट्रेस का DIY तरीका बहुत कम ही देखने को मिलता है। 'सालार' स्टार, जो अपने लंबे, लहराते काले बालों के लिए जानी जाती हैं, ने सात साल से ज्यादा समय से हेयर डाई का इस्तेमाल नहीं किया है और 2019 के बाद से बाल कटवाने या स्पा के लिए सैलून नहीं गई हैं। वो सैलून जाने की बजाय घर पर ही अपने बालों को ट्रिम, ट्रीट और स्टाइल करती हैं।

श्रुति हासन की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रुति हाल ही में राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' के गाने 'हेल्लालो' में एक कैमियो रोल में नजर आई थीं। जल्द ही उनकी तमिल फ़िल्म 'ट्रेन' रिलीज होने वाली है, जिसमें विजय सेतुपति उनके साथ हैं और इसे मिस्स्किन ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि ये फिल्म काफी समय से अटकी हुई थी। वहीं, तेलुगु फिल्मों में वो जल्द ही पवन सादिनेनी की 'आकासमलो ओका तारा' में दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Published on:
24 Jun 2026 09:23 am