टॉलीवुड

70 करोड़ के घाटे से 1800 करोड़ तक! जब ‘बाहुबली’ को बताया गया था इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर

Baahubali called Indian cinema’s biggest disaster: बॉलीवुड के हिट और ग्रैंड फिल्मों में से एक 'बाहुबली' की शुरुआत मुश्किलों से भरी थी। शुरुआत में इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर बताया गया था क्योंकि इसके निर्माण पर भारी खर्च हुआ और शुरुआती वित्तीय आंकड़े चिंता जनक थे।
2 min read
Jun 27, 2026
Baahubali
Baahubali ( this photo from x: @NAVEEN_2898AD)

Baahubali called Indian cinema’s biggest disaster: आज 'बाहुबली' इंडियन सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी रिलीज के दिन फिल्म की टीम को लगा था कि उनका पूरा करियर खत्म हो गया है। डायरेक्टर SS Rajamouli ने हाल ही में खुलासा किया कि शुरुआती प्रतिक्रिया इतनी निराशाजनक थी कि कुछ लोगों ने फिल्म को "इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी डिजास्टर" तक कह दिया था।

रिलीज के दिन हालात तनावपूर्ण हो गए और डिजास्टर का मिला था टैग

एसएस राजामौली ने बताया कि 'बाहुबली' का निर्माण बेहद बड़े पैमाने पर हुआ था और उस समय इसकी लागत लगातार बढ़ती जा रही थी। फिल्ममेकर शोबू यार्लागड्डा के मुताबिक, शूटिंग के दौरान हर कुछ दिनों में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे थे। ऐसे में फिल्म की सफलता सिर्फ तेलुगु राज्यों तक सीमित नहीं रह सकती थी, इसलिए टीम की उम्मीदें हिंदी और इंटरनेशनल बाजार पर भी टिकी थीं।

बता दें, रिलीज के दिन हालात और भी तनावपूर्ण हो गए। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म की लागत और पहले से हुई रिकवरी के बीच करीब 70 करोड़ का अंतर था। तो वहीं शुरुआती सोशल मीडिया रिएक्शन और कुछ निगेटिव क्रिटिक्स ने पूरी टीम की चिंता बढ़ा दी। राजामौली ने बताया कि उन्हें ऐसे संदेश मिलने लगे थे जिनमें 'बाहुबली' को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी नाकामयाब फिल्म कहा जा रहा था। उस समय उन्हें सच में लगा कि सालों की मेहनत बेकार हो गई।

पॉजिटीव वर्ड-ऑफ-माउथ से 'बाहुबली' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की

अभी रूकिए ये कहानी यहीं नहीं रुकी। पहले दिन शाम तक दर्शकों के बीच फिल्म की तारीफ तेजी से फैलने लगी। पॉजिटीव वर्ड-ऑफ-माउथ ने बॉक्स ऑफिस की तस्वीर बदल दी। अगले कुछ दिनों में फिल्म ने तेलुगु राज्यों के साथ-साथ हिंदी बाजार और विदेशों में भी दमदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद 'बाहुबली: द बिगिनिंग' ने रिकॉर्ड कमाई की और फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' तो भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में शामिल हो गया। दुनिया भर में लगभग 1800 करोड़ की कमाई के साथ इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Published on:
27 Jun 2026 01:24 pm