टॉलीवुड

CM विजय थलपति की पत्नी और बेटी का वीडियो हुआ वायरल, मां-बेटी को खुश देख फैंस ने किए कमेंट

Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय की पत्नी संगीता और बेटी साशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों मां-बेटी की बॉन्डिंग फैंस का काफी पसंद आ रही है। लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई विजय को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं।
3 min read
Jun 25, 2026
Thalapathy Vijay wife Sangeetha and daughter daughter happy viral video amid trisha krishnan affair rumors
विजय थलपति की पत्नी संगीता और बेटी का वीडियो वायरल

Thalapathy Vijay wife Sangeetha viral video: तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और अब राजनीति के नए 'सिकंदर' बन चुके विजय थलपति (Thalapathy Vijay) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल और पॉलिटिकल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी राजनीतिक पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद जब विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, तो हर तरफ उनके ही चर्चे थे।

हालांकि, इस ऐतिहासिक पल के बीच फैंस की नजरें लगातार इस बात पर टिकी थीं कि विजय के इस सबसे बड़े दिन पर उनकी पत्नी संगीता और बच्चे उनके साथ क्यों नहीं दिखे? जबकि मुख्य कार्यक्रमों में अभिनेत्री तृषा ही उनके साथ नजर आ रही थीं। वहीं, लंबे अरसे से दोनों पति-पत्नी में अनबन की खबरें हैं और तलाक की बातें आ रही हैं।

CM विजय की पत्नी और बेटी का वीडियो वायरल

इन तमाम कयासों और चर्चाओं के बीच, इंटरनेट पर थलपति विजय की पत्नी संगीता और उनकी बेटी दिव्या साशा का एक बिल्कुल नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साशा किसी प्रतियोगिता या कार्यक्रम में भाग ले रही हैं, और वहीं खड़ी उनकी मां संगीता अपनी बेटी की परफॉर्मेंस और उसकी उपलब्धियों को देखकर बेहद खुश और गर्व महसूस कर रही हैं। वीडियो के एक हिस्से में एक भावुक मां की तरह संगीता अपनी बेटी को गले लगाती हैं और उसे उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी करती हैं।

अफवाहों और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। माना जाता है कि संगीता अपनी बेटी साशा की आगे की पढ़ाई के लिए उसे अमेरिका ले गई थीं और फिलहाल वह दोनों वहीं सेटल हो गए हैं। जहां एक तरफ विजय और संगीता का बेटा जेसन संजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री में संदीप किशन के साथ फिल्म 'सिग्मा' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने में व्यस्त है, वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी साशा माता-पिता के बीच चल रहे हालातों से दूर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर जैसे ही लोगों के सामने ये वीडियो आया हर तो खुश हो गया। एक यूजर ने लिखा, "ये पुराना वीडियो है।" दूसरे ने लिखा, "इन्हें खुश देख अच्छा लगा।" एक अन्य ने विजय को लेकर सवाल किया। तो एक ने लिखा, "मां-बेटी का ये प्यारा वीडियो शानदार है।" एक और यूजर ने तृषा कृष्णन को लेकर भी वीडियो पर कमेंट किया।

क्या जल्द सुलझ जाएगा तलाक का मामला?

थलपति विजय और संगीता के बीच चल रहा तलाक का मामला अभी भी कोर्ट में है। हाल ही में इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन दोनों में से किसी के भी कोर्ट में पेश न होने के कारण अदालत ने इस मामले की सुनवाई को अगले महीने तक के लिए टाल दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी बीच क्रेडिबल सोर्सेज से यह अफवाहें भी उड़ रही हैं कि इस स्टार कपल के बीच दूरियां अब धीरे-धीरे कम हो रही हैं और दोनों जल्द ही आपस में सुलह कर सकते हैं। सेलिब्रिटी जोड़ों की जिंदगी हमेशा से ही लाइमलाइट में रहती है, और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विजय की पारिवारिक जिंदगी में भी जल्द ही सब कुछ पहले जैसा ठीक हो जाएगा।

Updated on:
25 Jun 2026 11:18 am
Published on:
25 Jun 2026 11:11 am