Vijay Deverakonda Engagement Ring: विजय देवरकोंडा पहली बार सगाई की खबरों के बाद मीडिया के सामने आए। उस समय हर कोई हैरान रह गया जब विजय के हाथ में लोगों ने रिंग देखी। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें सगाई की बधाई देने लगा।
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna: साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें अब सच साबित होती दिख रही हैं। भले ही दोनों कलाकारों ने अभी तक सोशल मीडिया पर सामने आकर इसकी घोषणा नहीं की हो, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जो तहलका मचा रहा है इसमें विजय देवरकोंडा के हाथ में अंगूठी नजर आ रही है और ये अंगूठी उन्होंने उसी उंगली में पहनी है जिसमें सगाई की रिंग पहनी जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को अब यकीन हो गया है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
विजय देवरकोंडा हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में स्थित श्री सत्य साईं बाबा महासमाधि के दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय एक संस्था के व्यक्ति से गुलदस्ता ले रहे हैं। गुलदस्ता लेते वक्त उनके हाथ में एक अंगूठी साफ दिखाई दी। यह अंगूठी उनकी सगाई वाली उंगली में नजर आई, फिर क्या था फैंस रश्मिका और उनकी सगाई को कंफर्म कर रहे हैं और अब शादी की डेट भी पूछ रहे हैं।
विजय की अंगूठी पर फैंस का ध्यान तुरंत चला गया था और देखते ही देखते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। सगाई की खबरों के बाद से यह कपल एक साथ नजर नहीं आया है, जबकि सगाई से पहले दोनों को कई बार रेस्टोरेंट और एयरपोर्ट पर एक साथ देखा जाता था। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विजय की टीम ने कंफर्म किया था कि विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कपल कब सगाई और शादी दोनों का ऐलान करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा की हाल ही में फिल्म 'किंगडम' रिलीज हुई है। वहीं, रश्मिका मंदाना जल्द ही साउथ की फिल्म 'गर्लफ्रेंड' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'थामा' में भी दिखाई देंगी।