टॉलीवुड

“राजनीति का नया ट्विस्ट?”, थलपति विजय के विरोधी ने तृषा को दिया 12 करोड़ का ऑफर, इंडस्ट्री में मचा बवाल

Trisha Krishnan Udhayanidhi Stalin: तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़! विजय के मुख्यमंत्री बनते ही उनके राजनीतिक विरोधी उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को 12 करोड़ का भारी-भरकम ऑफर दिया है। क्या विजय की 'लकी चार्म' मानी जाने वाली तृषा अपने दोस्त के विरोधी के साथ काम करेंगी?
3 min read
May 14, 2026
Vijay Thalapathy rival Udhayanidhi Stalin offered Trisha Krishnan 12 crore for big project
विजय थलापति और तृषा कृष्णन (Photo Source- ITG )

Trisha Krishnan Udhayanidhi Stalin film offer: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा के बीच की दीवार हमेशा से बहुत पतली रही है, लेकिन हालिया घटनाक्रम ने इस चर्चा को एक बिल्कुल नया और दिलचस्प मोड़ दे दिया है। एक तरफ जहां सुपरस्टार थलपति विजय ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है, वहीं दूसरी तरफ उनके राजनीतिक विरोधी और डीएमके (DMK) के कद्दावर नेता उदयनिधि स्टालिन की एक पेशकश ने पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। खबर है कि उदयनिधि ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया है। आइये जानते हैं क्या है ये ऑफर...

विजय के विरोधी ने दिया तृषा कृष्णन को ऑफर (Trisha Krishnan Udhayanidhi Stalin film offer)

10 मई को जब थलपति विजय ने सीएम पद की शपथ ली थी उस समय जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना था वह थी तृषा कृष्णन की मौजूदगी। उन्हें थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है। उस शपथ समारोह से तृषा के वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसे वायरल हुए कि वह रातों-रात चर्चा के केंद्र में आ गईं। अब उसी लोकप्रियता के बीच उदयनिधि स्टालिन ने तृषा कृष्णन को एक बड़े बजट की फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया है।

उदयनिधि न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि सिनेमा जगत से भी उनका गहरा नाता रहा है। विजय और उदयनिधि की राजनीतिक विचारधाराएं अब एक-दूसरे के विपरीत खड़ी हैं, ऐसे में विजय की सबसे करीबी दोस्त और लकी चार्म कहा जाने वाली तृषा को यह बड़ा ऑफर मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है।

उदयनिधि ने तृषा को ऑफर की 12 करोड़ की फीस (Trisha Krishnan 12 crore salary)

पिछले कुछ समय में तृषा कृष्णन की ब्रांड वैल्यू और फीस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी मेगा-हिट फिल्मों और 'लियो' में विजय के साथ उनकी धमाकेदार वापसी ने उन्हें तमिल सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसस की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब वह एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की डिमांड करती हैं। उदयनिधि स्टालिन की फिल्म के लिए उन्हें मिला यह 12 करोड़ का ऑफर उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है।

क्या तृषा कहेंगी 'हां'? (Trisha Krishnan latest news)

जैसे ही ये खबर आई उसने एक नई बहस छेड़ दी। विजय की पार्टी 'टीवीके' (TVK) और स्टालिन की 'डीएमके' के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला है। वहीं, पर्दे पर विजय और तृषा की केमिस्ट्री को 'आइकॉनिक' माना जाता है। लोग अब यह कयास लगा रहे हैं कि क्या तृषा अपने दोस्त के राजनीतिक विरोधी के साथ काम करने के लिए तैयार होंगी? लेकिन अभी तक तृषा की तरफ से इस ऑफर को स्वीकार करने या ठुकराने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सिनेमा और सियासत का संगम

तृषा ने 'घिल्ली' से लेकर 'लियो' तक कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि वह जिस प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं, वह सुपरहिट मान लिया जाता है। अगर वह उदयनिधि के इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहती हैं, तो यह न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ी छलांग होगी, बल्कि इसे तमिलनाडु की बदलती सियासी हवाओं के बीच एक बड़े पेशेवर कदम के तौर पर भी देखा जाएगा। फिलहाल, सबकी निगाहें तृषा के अगले कदम पर टिकी हैं।

Updated on:
14 May 2026 07:36 am
Published on:
14 May 2026 07:36 am