
Fans slam Yash Toxic teaser for overshadowing female cast: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म का नया टीजर है। हाल ही में रिलीज हुए 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का मानना है कि फीमेल स्टारकास्ट को पेश करने के उद्देश्य से जारी किए गए इस टीजर में भी पूरा फोकस यश पर ही रखा गया है।
फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस लीड रोल में हैं। फैंस को उम्मीद थी कि नया प्रोमो इन सभी किरदारों की झलक और उनकी कहानी को बेहतर तरीके से सामने लाएगा। हालांकि, टीजर रिलीज होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि स्क्रीन टाइम का बड़ा हिस्सा फिर से यश को ही मिला।
बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स ने इस बात पर नाराजगी जताई कि "लेडीज एंड लेडीज" नाम होने के बावजूद फीमेल स्टार्स को सीमित समय मिला। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में टीजर की तुलना एक डियोड्रेंट विज्ञापन से की, जबकि कई यूजर्स ने इसे बेकार प्रमोशन कह दिया। बता दें, कुछ यूजर्स ने टीजर में यूज किए गए एक संवाद पर भी सवाल उठाए और उसे अनावश्यक बताया।
इतना ही नहीं, कुछ फैंस ने ये भी कहा कि उन्हें विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन एक फीमेल फिल्ममेकर ने किया है। हालांकि, ये सभी प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की गई व्यक्तिगत राय हैं और फिल्म की टीम की ओर से इन टिप्पणियों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
तो वहीं, दूसरी ओर कई फैंस ने फिल्म के विजुअल्स, प्रोडक्शन वैल्यू और यश की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ भी की। उनका मानना है कि अंतिम राय फिल्म रिलीज होने के बाद ही बननी चाहिए और केवल टीजर के आधार पर निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।
बता दें, 'टॉक्सिक' का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि निर्माण में वेंकट के. नारायण और यश की भी भागीदारी है। लंबे समय से चर्चा में रही ये फिल्म कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है और सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल बॉक्स ऑफिस तक भी अपना असर छोड़ते हैं।