टोंक

video: तीन कमरों में संचालित महाविद्यालय, अव्यवस्थाओं से नाराज विद्यार्थियों ने जाम किया प्रदर्शन

Students performed: राजकीय महाविद्यालय की अव्यवस्थाओं व नए भवन में स्थानांतरण नहीं करने को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने केकड़ी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 11:28 AM IST
angry-students-jammed-demonstrations-in-college
video: तीन कमरों में संचालित महाविद्यालय, अव्यवस्थाओं से नाराज विद्यार्थियों ने जाम किया प्रदर्शन

टोडारायसिंह . पिछले दो वर्षों से राउमावि में संचालित राजकीय महाविद्यालय (Government college) की अव्यवस्थाओं (Clutter)व नए भवन में स्थानांतरण नहीं करने को लेकर नाराज विद्यार्थियों ने केकड़ी मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, तहसीलदार कपिल शर्मा व पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाया।


उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले टोडारायसिंह (Todaraising)में राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति के बाद भवन के अभाव में कस्बे स्थित राउमावि में संचालन शुरू किया गया था, जिसके प्रारम्भिक सत्र में गणित व जीव विज्ञान संकाय तथा इस शैक्षणिक सत्र(Academic session) से कला संकाय की स्वीकृति जारी की गई थी।

दो कमरों में आरम्भिक सत्र की शुरुआत करने वाले राजकीय महाविद्यालय में तीन संकायों का संचालन होने से वर्तमान में करीब 600 विद्यार्थी है। हालात यह है कि एक कमरे में महाविद्यालय प्रशासनिक गतिविधियां तथा दो अतिरिक्त कमरों में कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है।


इधर, रतवाई तिराहे पर हाल ही में महाविद्यालय का भवन निर्माण कराया गया है लेकिन भवन के सुरक्षा दीवार (चारदीवारी) का अधूरा निर्माण व विद्युत कनेक्शन नहीं होने से महाविद्यालय का स्थानांतरण रूका हुआ है।

पूर्व में भी नाराज विद्यार्थियों ने स्थानांतरण को लेकर रास्ता जाम कर विरोध जताया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज विद्यार्थियों ने शुक्रवार सुबह केकड़ी मार्ग पर उपखण्ड कार्यालय के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे पर तहसीलदार कपिल शर्मा व थाना प्रभारी बंशीलाल मौके पर पहुंच समझाइश की।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पींटू मीणा व विद्युत निगम के कार्यवाह सहायक अभियंता दीपक मीणा मौके पर पहुंच नए भवन में सुरक्षा दीवार व विद्युत कनेक्शन करवाने समेत अन्य अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूरा करवा कर सुपुर्दगी की कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

आश्वासन के बाद विद्याॢथयों ने जाम खोला। इधर, महाविद्यालय प्राचार्य अमिता अग्रवाल का कहना है कि तीन कमरों में महाविद्यालय की गतिविधियां संचालित करना मुश्किल है। रतवाई तिराहे पर महाविद्यालय के नए भवन में स्थानांतरण के बाद व्यवस्थित संचालन हो पाएगा।

Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news

Published on: