28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनास में खननकर्ताओं ने रपट के पाइप को जाली से कर दिया बंद

Banas River खननकर्ताओं ने चूली-बरवास स्थित बनास नदी के रपट के नीचे लगे पाइप को लोहे की जाली से बंद कर दिया। ऐसे में पानी रपट के ऊपर से बह रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Vijay Kumar Jain

•

Updated: 10 Aug 2019, 9:36 AM IST

pipes-closed-by-forging-into-banas-river

बनास में खननकर्ताओं ने रपट के पाइप को जाली से कर दिया बंद

टोंक. बीसलपुर बांध के बाद टोंक की ओर हुई बरसात से बनास नदी में पानी की आवक हुई है। ऐसे में संथली, बंथली से लेकर टोंक में बनास नदी में पानी जारी है। गहलोद रपट पर आए पानी के चलते पुलिस ने आवागमन बंद कर दिया। यहां तीन रपट क्षतिग्रस्त तथा उनमें गड्ढे होने के चलते ये मार्गबंद किया गया।

वहीं खननकर्ताओं ने चूली-बरवास स्थित बनास नदी के रपट के नीचे लगे पाइप को लोहे की जाली से बंद कर दिया। ऐसे में पानी रपट के ऊपर से बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में पानी के साथ बहकर आने वाली बजरी को रोकने के लिए पाइप पर जाली लगाई गई है। ताकि बजरी बहकर आगे नहीं जाए और गड्ढो में भर जाए। इससे तेज गति के साथ रपट से बह रहा है। ऐसे में लोगों का आवागमन बंद गया है।

नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त, पानी की आवक होने पर आवागमन होगा बंद
रानोली कठमाणा. उपखंड क्षेत्र के काशीपुरा ग्राम पंचायत के मुमाणा में आंगनबाड़ी के समीप नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से तथा पानी की आवक रास्ते पर मिट्टी भर दिए जाने से यहां कभी भी हादसा हो सकता हैं।

काशीपुरा सरपंच नरेंद्र बैरवा ने उपखंड अधिकारी व विद्यालय प्रधानाध्यापक ने पीईईओ काशीपुरा को इस संबंध में सूचना देकर इसे समय रहते सही करवाने की मांग की हैं। जानकारी अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा नहर की पुलिया टूटने पर मिट्टी भरकर रास्ते को तो सही कर दिया, लेकिन पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया।

ऐसे में मुमाणा का तालाब भर चुका हैं तथा इससे होने वाली पानी की निकासी नहर में होती हैं। ऐसे में पानी आने पर गांव में पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी तथा यह पुलिया पानी में बह सकती हैं। वहीं इस रास्ते से राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र विद्यालय के लिए आते जाते हैं।