28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: विधायक हरीश चन्द्र मीणा ने टॉय टे्रन सहित विकास कार्य का किया लोकार्पण

Tonk News विधायक हरीश चन्द्र मीणा ने नगर पालिका की ओर से दशहरा मैदान(अटल उद्यान) में एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से लगाई गई टॉय टे्रन का लोकार्पण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 7:23 PM IST

mla-harish-chandra-meena-inaugurated-toy-train

video: विधायक हरीश चन्द्र मीणा ने टॉय टे्रन सहित विकास कार्य का किया लोकार्पण

देवली. क्षेत्रीय विधायक हरीश चन्द्र मीणा ने गुरुवार को नगर पालिका की ओर से दशहरा मैदान(अटल उद्यान) में एक करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से लगाई गई टॉय टे्रन का लोकार्पण किया। इसी के साथ उद्यान आने वाले बालकों को टॉय टे्रन में सफर करने की सुविधा मिलेगी।


इससे पहले विधायक मीणा ने टे्रन का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक मीणा, पालिकाध्यक्ष रेखा जैन, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी, अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा सहित कांग्रेस नेताओं व पार्षदों ने टे्रन का अवलोकन किया तथा भ्रमण कर टॉय टे्रन के सफर का लुत्फ लिया।

read more: बुक लवर डे: लेखन को बनाया जीवन का हिस्सा, लोग जुड़ते गए, कारवां बनता गया

इसके बाद विधायक नगर पालिका परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने एजेंसी स्थित सामुदायिक भवन, मोक्षधाम में कराए गए विकास कार्य, शहर के मुख्य मार्ग पर लगाई गई एलइडी लाइट, पोल की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित हुए समारोह में विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए मिलकर प्रयास करना चाहिए ताकि, शहर का समूचित विकास हो।

read more: राजस्थान के कई जिलों में जमकर बरसे बदरा, बरसाती पानी से छलक उठे बांध

निवाई के पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास के लिए तत्पर है। पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि कार्यकाल के शेष बचे एक वर्ष में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता जगदीश चौधरी, सत्यनारायण तिवाड़ी, मुकेश गर्ग, राहुल बलसोरा, रघुवीर सिंह शक्तावत, भीमराज जैन, शम्मी मोहम्मद, विवेकानंद वैष्णव, जयेन्द्र मीणा सहित उपस्थित थे।

लेकिन नगर पालिका मण्डल के कांग्रेस पार्षदों को छोडकऱ शेष अधिकतर पार्षद अनुपस्थित रहे। इससे पहले विधायक ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में नगर पालिका मण्डल की ओर से 18 लाख रुपए की लागत से बनाए गए टीनशेड का लोकार्पण किया।


घायलों की पूछी कुशलक्षेम
निवाई. गणेशपुरा गांव में सियार के हमले में घायल लोगों की विधायक प्रशांत बैरवा ने गुरुवार को कुशलक्षेम पूछी और घटना का जायजा लिया। बैरवा ने दूरभाष पर पशु चिकित्सक मुकेश जाटव को सियार के हमले में घायल पशुओं के उपचार करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार डॉ.ओमनारायण मीणा को घायल लोगों की जांच करवाने के निर्देश दिए।

विधायक बैरवा ने प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को सहायता राशि दिलवाने के लिए निेर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात गणेशपुरा गांव के पास स्थित एक ढाणी में सियार घुस गया था और सो रहे 22 लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान विधायक के साथ पंचायत समिति सदस्य ब्रह्मप्राकाश गुर्जर, श्रीराम चौधरी, हीरालाल गुर्जर, सुखदेव गुर्जर तहसीलदार ज्ञानचन्द जैमन सहित कई लोग मौजूद थे।

Tonk news in Hindi, Tonk Hindi news