टोंक

Bisalpur Dam: खेतों से लौट रहा पानी बना चुनौती, 122वें दिन भी छलक रहा, 250 किमी लंबी बनास नदी में अब भी जलधारा

जयपुर शहर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम के छलकने का सिलसिला आज 122वें दिन भी जारी रहा है। डेम का एक गेट 10 सेमी हाइट तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

2 min read
Nov 29, 2025
बनास नदी में पानी के तेज बहाव से बीसलपुर डेम ओवरफ्लो, पत्रिका फोटो

Bisalpur Dam overflows: जयपुर शहर की लाइफलाइन बीसलपुर डेम के छलकने का सिलसिला आज 122वें दिन भी जारी रहा है। डेम का एक गेट 10 सेमी हाइट तक खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं अगले तीन से चार दिन और बीसलपुर डेम से पानी की निकासी बंद करने की योजना से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इनकार किया है। 250 किलोमीटर लंबी बनास नदी में अब भी खेतों से होकर लौट रहे पानी का बहाव 2.40 मीटर हाइट पर होने से डेम में पानी की आवक लगातार बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

Bisalpur Dam: बजरी से रिसते पानी ने रोका बीसलपुर डेम का गेट, आधा मीटर तक खुले गेट से निकासी जारी

122वें दिन भी छलक रहा डेम

बीसलपुर डेम ने इस बार मानसून में हुई बंपर बारिश से पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डेम निर्माण के बाद से लेकर अब तक इस बार सर्वाधिक दिनों तक डेम से पानी की निकासी का रिकॉर्ड भी बन चुका है। इस बार मानसून के दौरान जुलाई
माह में ही डेम छलक उठा और डेम के गेट खोलने पड़े। आज 122वें दिन भी डेम छलक रहा है और अगले तीन चार दिनों तक डेम का खुला एक गेट बंद होने के आसार नहीं हैं।

मानसून लौटने पर गेट किए बंद, फिर खोले

मालूम हो राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून विदा होने के बाद बीते 21 अक्टूबर को बीसलपुर बांध के खुले सभी गेट बंदकर पानी की निकासी रोक दी गई। वहीं पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होने पर डेम में पानी की आवक बढ़ते ही जल संसाधन विभाग ने पिछले 28 अक्टूबर को एक गेट खोलकर डेम से पानी की निकासी शुरू की जो आज तक जारी है। डेम का एक गेट आधा मीटर हाइट तक खोलकर पानी की निकासी फिर से शुरू हुई। शनिवार को भी डेम का एक गेट 10 सेमी तक खोलकर 601 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही है।

आउटफ्लो विवरण (OUTFLOW DETAIL)

क्रम सं.वर्षआउटफ्लो (TMC)गेट खोलने की तिथिगेट बंद करने की तिथिगेट खुले रहने के दिनसंचालित गेटों की संख्या
1200426.1811.08.200402.09.2004234
2200643.02519.08.200608.09.2006216
3201411.20211.08.201426.09.2014474
42016134.23809.08.201622.09.2016458
5201993.60519.08.201921.10.20196417 (1 to 17)
6202213.24626.08.202204.10.2022404
7202431.43306.09.202409.10.2024346
8202524.29824.07.202512201

सरफेस वाटर बना मददगार

बीसलपुर डेम पर तैनात जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल के अनुसार इस साल पोस्ट मानसून बारिश होने पर खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया। अब किसान आगामी फसलों की बुवाई की तैयारियों को लेकर पंप लगाकर खेतों में जमा पानी वापस बनास नदी के पास की नहरों में छोड़ रहे हैं। जिसके कारण बारिश नहीं होने पर भी बनास नदी में पानी का बहाव 2.40 मीटर हाइट तक दर्ज हो रहा है। बीसलपुर बांध में अभी जल संग्रहण पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर स्थिर है। जिसके कारण डेम में पानी का दबाव कम करने के लिए पानी की निकासी की जा रही है। अगले तीन चार दिन और डेम से पानी की निकासी जारी रहने का अनुमान है।

Published on:
29 Nov 2025 10:44 am
Also Read
View All

अगली खबर