टोंक

Rajasthan : टोंक में दिल दहला देने वाला क्राइम, मजदूर को जिंदा जलाने वाला आरोपी इमाम गिरफ्तार

Rajasthan : टोंक जिले के कलमंडा ग्राम में एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में फरार आरोपी हाफिज अब्दुल रशीद को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानें इस क्राइम की दर्दनाक कहानी।
2 min read
Mar 21, 2026
Rajasthan Tonk Heartbreaking Crime labourer Hakim burning alive accused Imam Hafiz arrested
आरोपी इमाम हाफिज अब्दुल रशीद और मृतक मजदूर हकीम पिंजारा। फोटो पत्रिका

Rajasthan : टोंक जिले के कलमंडा ग्राम में एक मजदूर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में फरार आरोपी हाफिज अब्दुल रशीद को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस उप अधीक्षक आशीष प्रजापत ने बताया कि जोधपुर जिले के बिलाड़ा निवासी हाफिज अब्दुल रशीद ने कलमंडा निवासी हकीम पीनारा पर पेट्रोल छिड़ककर बाथरूम में बंद कर आग लगा दी थी। घायल हकीम पीनारा ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ गया।

घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर गांव से फरार हो गया था। मालपुरा डिएसटी टीम के हेड कांस्टेबल नारायण और डिग्गी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पाली जिले के सोजत के निकट से हिरासत में लिया।

पूरी घटना कुछ इस तरह है…

बताया जा रहा है कि राजस्थान के टोंक जिले में एक घटना ने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। मालपुरा उपखंड के कलमंडा गांव में एक मस्जिद के इमाम ने मामूली कहासुनी के बाद एक मजदूर को टॉयलेट में बंद कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे पीड़ित की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की शुरुआत बुधवार, 18 मार्च को हुई। चश्मदीदों के अनुसार, मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल रशीद बचे हुए खाने को कचरे के डिब्बे में फेंक रहा था। वहीं, मौजूद मजदूर हकीम पिंजारा ने इस पर आपत्ति जताई और इमाम को सलाह दी कि वह अन्न को बर्बाद न करे, बल्कि उसे जानवरों को खिला दे।

इमाम को सलाह नागवार लगी, दोनों के बीच हुई तीखी बहस

यह सलाह इमाम को नागवार गुजरी और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि, ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन इमाम के मन में रंजिश बाकी थी।

परिजनों का आरोप है कि इमाम ने हकीम की हत्या की पूरी साजिश पहले ही रच ली थी। गुरुवार, 19 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जब हकीम कुरान पढ़ने मस्जिद पहुंचे। वहां शौचालय (टॉयलेट) गए, तब आरोपी ने मौका पाकर उन्हें बाहर से बंद कर दिया।

आरोपी ने पहले से जुटाए गए पेट्रोल को उन पर छिड़का और आग लगा दी। हकीम की चीखें सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वह बुरी तरह झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत जयपुर रेफर किया गया, लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

बाइक से पहले पेट्रोल चुराया फिर वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद जोधपुर के बिलाड़ा का निवासी आरोपी इमाम हाफिज अब्दुल रशीद मौके से फरार हो गया। भागने के लिए उसने गांव के ही एक ग्रामीण, जगदीश साहू की मोटरसाइकिल चोरी की। ग्रामीणों का दावा है कि इमाम ने इसी बाइक का इस्तेमाल पहले पेट्रोल लाने के लिए भी किया था।

मृतक हकीम के बेटा-बेटी हुए बेसहारा

मृतक हकीम जयपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रमजान के पवित्र महीने के कारण गांव आया हुआ था। उनकी मौत के बाद उनका 20 वर्षीय बेटा और 22 वर्षीय बेटी बेसहारा हो गए हैं। यह दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। हकीम परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे।

गांव में तनाव और शोक का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

Updated on:
21 Mar 2026 08:38 pm
Published on:
21 Mar 2026 08:34 pm