टोंक

बीसलपुर बांध से आई टेंशन बढ़ाने वाली खबर! सुस्त पड़ा मानसून, जानें कितनी धीमी हुई पानी की रफ्तार

जयपुर, अजमेर और टोंक की लाइफलाइन बीसलपुर बांध के अगस्त में छलकने की उम्मीद कमजोर पड़ गई है। मानसून की सुस्ती से कैचमेंट एरिया में बारिश थम गई है, जिससे बांध का जलस्तर दो दिन में सिर्फ एक सेमी बढ़ पा रहा है। 22 अगस्त तक गेज 314.06 आरएल मीटर पर स्थिर था।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2026, 2:44 PM IST
bisalpur dam water level
बीसलपुर बांध में भरा पानी (पत्रिका फोटो)

Bisalpur Dam Water Level: राजमहल: राजधानी जयपुर सहित अजमेर और टोंक जिले की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध के इस बार अगस्त में छलकने की उम्मीद अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। मानसून की बेरुखी के चलते बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश का दौर थमने से जलस्तर बढ़ने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।

बांध परियोजना के सहायक अभियंता दिनेश बैरवा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बांध के कैचमेंट एरिया एवं निकटवर्ती जलभराव क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इसके चलते जलापूर्ति और वाष्पीकरण में खर्च होने वाले पानी के बाद बांध का गेज करीब दो दिन में महज एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है।

22 अगस्त तक कितना बढ़ा जलस्तर

19 अगस्त को बांध का गेज 314.05 आरएल मीटर था, जिसमें 28.633 टीएमसी पानी था। 20 अगस्त को भी गेज में कोई बदलाव नहीं हुआ। 21 अगस्त को गेज एक सेंटीमीटर बढ़कर 314.06 आरएल मीटर हो गया, जिसमें 28.702 टीएमसी जलभराव दर्ज किया गया। 22 अगस्त सुबह 6 बजे तक गेज 314.06 आरएल मीटर पर स्थिर रहा।

पानी पहुंचने की रफ्तार और धीमी हुए

बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश शून्य दर्ज की गई। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 501 मिमी बारिश हुई है। वहीं, जलभराव में सहायक भीलवाड़ा जिले के बिगोद स्थित त्रिवेणी का गेज भी 10 सेंटीमीटर घटकर 2.40 मीटर रह गया है। इससे बीसलपुर बांध में पानी पहुंचने की रफ्तार और धीमी हो गई है।

बजरी के नीचे हो रहा बहाव

बीसलपुर बांध परियोजना के अभियंताओं के अनुसार, बांध से रोजाना करीब एक सेंटीमीटर पानी जलापूर्ति और वाष्पीकरण में खर्च हो रहा है। इसके मुकाबले करीब 48 घंटे में एक सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर में यह बढ़ोतरी कैचमेंट एरिया के भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में हुई बारिश से बनास नदी में एकत्र बजरी के नीचे बह रही जलधारा के कारण हो रही है। यह पानी नदी की सतह पर दिखाई नहीं देता, लेकिन धीरे-धीरे बांध तक पहुंच रहा है।

Updated on:
24 Aug 2026, 2:44 PM IST
Published on: