TV न्यूज

रिश्तों की सच्चाई को प्रिंस नरूला ने रखा सामने… कही यह बड़ी बात 

Prince Narula Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी से अलग होने की अफवाहों पर बात करते हुए अपने रिश्ते की सच्चाई को सामने रखा है।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2026, 7:24 PM IST
Prince Narula - Yuvika Choudhary Photo
प्रिंस नरूला - युविका चौधरी फोटो (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

Prince Narula Yuvika Chaudhary Divorce Rumours: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बीते कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। खासतौर पर साल 2025 में दोनों के अलग होने की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। अब इन तमाम खबरों पर प्रिंस नरूला ने बात की और अपने रिश्ते की सच्चाई सामने रखी है।

अलग होने की बात का किया खारिज 

प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी से डिवोर्स की बात को ‘जूम’ चैनल को दिए इंटरव्यू में सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर शादीशुदा रिश्ते में कभी न कभी मुश्किल समय आता है। प्रिंस के मुताबिक, उनके और युविका के बीच भी एक ऐसा दौर आया था, जिसे लोगों ने गलत तरीके से समझ लिया।

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए प्रिंस ने कहा कि जैसे माता-पिता या भाई-बहनों के बीच कभी-कभी अनबन हो जाती है, वैसे ही पति-पत्नी के बीच भी मतभेद हो सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता टूटने वाला है।

प्रिंस ने बताया कि युविका द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे लेकर लोगों ने अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,
“उस वीडियो में सिर्फ भावनाएं जाहिर की गई थीं, लेकिन लोगों ने उसका मतलब कुछ और ही निकाल लिया। पति-पत्नी के बीच बहस होना बिल्कुल सामान्य बात है।”

उन्होंने यह भी साफ किया कि अलग होने का ख्याल कभी उनके मन में आया ही नहीं।

क्यों नहीं दी सफाई 

प्रिंस ने आगे बताया कि वे उस वक्त चाहें तो सफाई दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे उस समय बोलते, तो ऐसा लगता कि वे खुद को सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने चुप रहना बेहतर समझा। हालात सामान्य होने के बाद दोनों ने एक साथ तस्वीर शेयर की, ताकि लोगों को खुद ही समझ आ जाए कि उनका रिश्ता आज भी मजबूत है।

बिग बॉस से शादी तक का सफर

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी की शुरुआत बिग बॉस 9 से हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद कपल ने 12 अक्टूबर 2018 को शादी कर ली और अब दोनों के एक बेटी भी है। 

 युविका चौधरी भी अलग होने की अफवाहों को पहले ही खारिज कर चुकी हैं। अब प्रिंस और युविका एक बार फिर साथ में रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाले हैं।  ‘द 50’ 1 फरवरी 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगा, जबकि कलर्स चैनल पर इसे रात 9 बजे और 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

Updated on:
25 Jan 2026, 7:24 PM IST
Published on: