TV न्यूज

गौरव खन्ना से तलाक कंफर्म कर दोबारा प्यार में पडे़गी आकांक्षा चमोला? शादी और जिंदगी पर छलका दर्द

हाल ही में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपना तलाक कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि दोनों का फ्यूचर को लेकर एक अलग की नजरिया है। इसके तुरंत बाद जब उनसे शो में पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार करने को तैयार हैं तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी एंजॉय करना चाहती हैं।
2 min read
Jun 29, 2026
Akanksha Chamola find love again after confirming divorce with Gaurav Khanna said i enjoy my life
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का हो रहा तलाक

Gaurav Khanna Akanksha Chamola divorce: टीवी की दुनिया में एक ऐसी सनसनीखेज सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नेटफ्लिक्स के मशहूर रियलिटी शो 'लॉक अप' सीज़न 2 (Lock Upp Season 2) के शुरू होते ही अनुपमा फेम गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने अपना तलाक कंफर्म किया है। इस खबर ने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया है। अब इस अनाउंसमेंट के बाद फिर आकांक्षा ने गौरव से शादी पर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 24 साल की उम्र में ही हो गई थी। जिसके चलते वह अपनी जिंदगी को एंजॉय ही नहीं कर पाईं। ऐसे में आकांक्षा ने आगे की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गौरव से शादी के बाद फिर प्यार में पड़ेंगी आकांक्षा?

शो के दौरान जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वह लाइफ में आगे बढ़ते हुए दोबारा प्यार में पड़ने की सोच रही हैं? तो आकांक्षा ने बेहद बेबाकी से जवाब देते हुए कहा, "फिलहाल तो बिल्कुल नहीं। मैं इतनी जल्दी दोबारा किसी और रिश्ते या प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती, मैं खुद को पूरा समय देना चाहती हूं। मेरी शादी बहुत कम उम्र में, यानी सिर्फ 24 साल की उम्र में हो गई थी। शादी के बाद मैंने सचमुच अपनी लाइफ को उतना एक्सप्लोर या एन्जॉय नहीं किया, जितना मुझे करना चाहिए था।"

आकांक्षा ने आगे भावुक होते हुए कहा, "गौरव के साथ 10 साल के एक अच्छे रिश्ते के बाद, अब जाकर मेरे पास खुद के लिए कुछ खाली समय मिला है, जहां मैं अपनी जिंदगी को नए सिरे से एक्सप्लोर कर सकती हूं। इसलिए मैं अभी किसी भी दूसरी चीज में फंसना नहीं चाहती।"

शादी के 10 साल बाद क्यों अलग हो रहे हैं गौरव-आकांक्षा?

इससे पहले प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने बताया था कि मैं और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, लेकिन इस बात को उन्होंने मीडिया से छुपा कर रखा था। अलग होने की वजह बताते हुए आकांक्षा ने कहा, "मेरे और गौरव के बीच कोई कड़वाहट या लड़ाई-झगड़ा नहीं है। हम आज भी आपस में बात करते हैं। बस हमें यह महसूस हुआ कि लाइफ पार्टनर के तौर पर हम दोनों एक-दूसरे से बेहद अलग हैं। भविष्य को लेकर हम दोनों की सोच और नजरिया बहुत अलग है, और दुर्भाग्य से वो फ्यूचर एक-दूसरे के साथ नहीं है।"

जहां एक तरफ आकांक्षा 'लॉक अप 2' के घर में बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना ने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है क्योंकि वह इस वक्त 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग में बिजी हैं। 2016 में कानपुर में बड़ी धूमधाम से शादी करने वाले इस प्यारे कपल का यूं अलग होना बेहद दुखद है।

Published on:
29 Jun 2026 08:38 am