Sri Sri Ravi Shankar: टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी जो खुद बड़ी एक्ट्रेस हैं वह श्री श्री रविशंकर के पास पहुंची। इस दौरान उन्होंने उनसे जो सवाल पूछा वह काफी वायरल हो रहा है।
Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola: बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी और फेमस टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, यह चर्चा उनकी किसी नई फिल्म के लिए नहीं, बल्कि उन पर हो रही लगातार ट्रोलिंग को लेकर है। लंबे समय से नफरत भरे कमेंट्स और पति संग तलाक की खबरों का सामना कर रहीं आकांक्षा ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के 'आर्ट ऑफ लिविंग' सेशन में हिस्सा लिया और अपनी कहानी शेयर की।
आकांक्षा ने गुरुदेव से एक ऐसा सवाल पूछा जो आज के दौर में कई लोग महसूस करते हैं। उन्होंने भावुक होते हुए पूछा, "क्या आज के जमाने में उदास या सीरियस दिखना ज्यादा नॉर्मल हो गया है? क्या खुलकर खुशी मनाना लोगों को खटकने लगा है?" आकांक्षा का कहना था कि उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जाता है क्योंकि वह हमेशा सकारात्मक रहने और अपनी खुशी बांटने की कोशिश करती हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि लोग इतनी नेगेटिविटी क्यों फैलाते हैं।
दरअसल, आकांक्षा की ट्रोलिंग के पीछे उनकी हाल ही में वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' है। गौरव खन्ना जब 'बिग बॉस 19' के घर के अंदर थे, तब आकांक्षा की यह सीरीज रिलीज हुई। इसमें उनके बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को देखकर लोग भड़क गए और उन्हें भद्दे कमेंट्स के जरिए निशाना बनाने लगे। ट्रोलर्स का कहना था कि जब उनके पति शो में नाम कमा रहे थे, तब आकांक्षा ऐसे प्रोजेक्ट्स कर रही थीं।
आकांक्षा ने सेशन के दौरान बताया कि वह काफी धार्मिक स्वभाव की हैं। वह भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। ट्रोलिंग के इस दौर में वह पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता के जरिए ही खुद को शांत रखने की कोशिश कर रही हैं। गौरव खन्ना के फैंस भी अब दो गुटों में बंट गए हैं- कुछ आकांक्षा का बचाव कर रहे हैं, तो कुछ अब भी उनकी आलोचना में जुटे हैं।