TV न्यूज

गौरव खन्ना से तलाक और 10 करोड़ की एलिमनी पर आकांक्षा चमोला ने दिया बेबाक बयान, बोलीं- देश छोड़कर कहीं दूर चली जाती

Akanksha Chamola on Gaurav Khanna: अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने पति गौरव खन्ना से तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। इसके अलावा उन्होंने 10 साल बड़े गौरव से शादी पर 'शुगर डैडी' कहने वाले ट्रोलर्स को भी खरी-खोटी सुनाई है।
2 min read
Sep 12, 2026
Akanksha Chamola on Gaurav Khanna 10 crore Alimony and divorce
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग तलाक पर की बात (Photo Source- Instagram/akankshagkhanna)

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna 10 crore Alimony: टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और उनकी अलग रह रही पत्नी व अभिनेत्री आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) पिछले कुछ समय से अपने तलाक को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में यह अफवाह तेजी से उड़ी कि आकांक्षा तलाक के बाद गौरव से 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम एलिमनी मांग रही हैं। अब खुद आकांक्षा ने इन दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन सभी अफवाहों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है।

गौरव से 10 करोड़ की एलिमनी की खबरों पर आकांक्षा ने क्या कहा?

मैशेबल इंडिया (Mashable India) संग आकांक्षा चमोला ने खास बातचीत की। हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओर्री (Orry) ने दोनों के तलाक पर कमेंट करते हुए कहा था कि उन्हें यकीन है आकांक्षा तलाक में गौरव से कुछ न कुछ जरूर लेंगी। इसके बाद ही 10 करोड़ रुपये मांगने की खबरें वायरल होने लगीं। इसी पर आकांक्षा ने बयान दिया है।

इंटरव्यू में जब आकांक्षा से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अपने मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में जवाब दिया, "अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो क्या मैं आज यहां बैठती? सच कहूं तो, अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना, तो मैं कब का यह देश छोड़कर कहीं दूर चली गई होती।"

ट्रोलर्स को दिया आकांक्षा ने करारा जवाब

आकांक्षा ने उन सोशल मीडिया ट्रोलर्स को भी आड़े हाथों लिया जिन्होंने गौरव से शादी करने पर उन्हें 24 साल की उम्र में "शुगर डैडी की तलाश करने वाली" कहा था। गौरव उनसे 10 साल बड़े हैं। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "30, 40 या 50 साल की उम्र के पुरुषों को शुगर डैडी कहा जाता है। 10 साल बड़ा जीवनसाथी कोई शुगर डैडी नहीं हो सकता।"

इसके अलावा, इंस्टाग्राम पर अभी भी अपना सरनेम "आकांक्षा गौरव खन्ना" रखने के पीछे का सच बताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपना नाम बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा (Meta) के तकनीकी इश्यू के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।

2016 में हुई थी शादी गौरव- आकांक्षा की शादी

बता दें, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी 24 नवंबर 2016 को कानपुर में बेहद भव्य तरीके से हुई थी। शादी के लगभग एक दशक बाद, जून 2026 में रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि वे और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने साफ किया था कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया था और दोनों के बीच कोई कड़वाहट या मनमुटाव नहीं है; वे बस साथी के रूप में एक-दूसरे के अनुकूल नहीं थे।

Updated on:
12 Sept 2026 10:30 pm
Published on:
12 Sept 2026 10:30 pm