TV न्यूज

डिप्रेशन का मजाक बनाया…अनुराग डोभाल पर भड़का ‘द 50’ का ये कंटेस्टेंट, बोले- 150 की स्पीड में सुसाइड कैसे…

Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt: 'द 50' शो के कंटेस्टेंट रहे सिद्धार्थ भारद्वाज ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल के कथित सुसाइड अटेम्प्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्या कुछ कहा है सिद्धार्थ ने, चलिए जानते हैं।

3 min read
Mar 10, 2026
Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal (सोर्स- एक्स)

Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अनुराग, जिन्हें उनके फैंस ‘UK07 राइडर’ के नाम से भी जानते हैं, हाल ही में एक गंभीर विवाद के बाद अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं।

पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के बीच उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। इस पूरे विवाद पर अब रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ चुके अभिनेता और रियलिटी टीवी स्टार सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें

‘मेरी दोस्त को मिल रहीं रेप की धमकियां…’, ‘द 50’ शो फेम सिद्धार्थ भारद्वाज ने रजत दलाल पर लगाए गंभीर आरोप लगाए

अनुराग की हालत पर सामने आया बयान (Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt)

सिद्धार्थ भारद्वाज ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग डोभाल की स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जीवन में परेशानियां हर किसी के हिस्से में आती हैं, लेकिन उनका सामना जिम्मेदारी के साथ करना जरूरी है। सिद्धार्थ के मुताबिक, निजी तनाव या मानसिक दबाव के कारण ऐसा कदम उठाना जिसमें दूसरों की जान खतरे में पड़ जाए, बिल्कुल भी सही नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने तनाव में गाड़ी तेज रफ्तार से चलाता है और उससे किसी दूसरे की जान चली जाती है, तो क्या सिर्फ यह कह देना कि वह डिप्रेशन में था, उस गलती को सही ठहरा सकता है? उनके अनुसार, ऐसी स्थिति में समाज और कानून दोनों ही इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

डिप्रेशन से निकलने के लिए दी सलाह (Sidharth Bhardwaj On Anurag Dobhal Suicide Attempt)

सिद्धार्थ भारद्वाज ने इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन इसका समाधान गलत कदम उठाना नहीं बल्कि सही मदद लेना है।

उन्होंने सुझाव दिया कि जो लोग मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं, उन्हें थेरेपी लेनी चाहिए, डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए या अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। उनका मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है, लेकिन किसी भी हाल में ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए जिससे दूसरों को नुकसान पहुंचे।

‘150 की स्पीड पर लाइव आना गलत’

सिद्धार्थ ने अनुराग डोभाल के उस वायरल वीडियो पर भी सवाल उठाया जिसमें वह कथित तौर पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए लाइव नजर आए थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने लाखों फॉलोअर्स के सामने इस तरह का कदम उठाता है, तो इससे गलत संदेश जाता है।

उनका कहना था कि किसी के प्रति सहानुभूति रखना अलग बात है, लेकिन ऐसी हरकत को सही ठहराना बिल्कुल अलग। सिद्धार्थ के अनुसार, अगर इस तरह के व्यवहार को सामान्य मान लिया जाए तो यह समाज में गलत उदाहरण पेश कर सकता है।

कई सितारों ने किया समर्थन

अनुराग डोभाल के इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग जहां उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कई सेलिब्रिटी और उनके फैंस उनके समर्थन में भी उतर आए हैं। कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी, अभिनेता अली गोनी और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा जैसे सितारों ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए अनुराग के लिए संवेदना जताई।

परिवार से विवाद की भी चर्चा

इस पूरे मामले के बीच अनुराग डोभाल की पारिवारिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके पिता ने उनसे और उनकी पत्नी रितिका से दूरी बना ली है। हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

फिलहाल अनुराग डोभाल का इलाज जारी बताया जा रहा है और उनके फैंस लगातार उनकी सेहत में सुधार की दुआ कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य, जिम्मेदारी और पब्लिक फिगर्स के व्यवहार को लेकर एक नई बहस भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ की एक टिकट का प्राइस 3100 रुपये, रिलीज से पहले ही सिनेमाघर हुए हाउसफुल, रिकॉर्ड किए ब्रेक

Published on:
10 Mar 2026 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर