TV न्यूज

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर हैं प्रेग्नेंट? पहले लगाया पेट पर हाथ, फिर अचानक हुई उल्टी, VIDEO

Avika Gor Pregnancy Rumors: बालिका वधू फेम अविका गौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि अब जल्द ही ऑफिशियली भी अनाउंस कर दो।

2 min read
Mar 05, 2026
बालिका वधू फेम अविका गौर का वीडियो हुआ वायरल

Avika Gor: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्हें आज भी लोग "आनंदी" के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लगभग 5 महीने पहले एक रिएलिटी शो में अविका ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की थी। जिसके बाद से लगातार उनके प्रेग्नेंसी लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को महज अफवाह बताया था, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने फैंस के मन में फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। अविका का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

मम्मी-पापा होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार… अनुराग डोभाल ने शेयर किया आखिरी वीडियो, बोले- मैंने सुसाइड…

कैमरे के सामने बिगड़ी अविका गौर की तबीयत (Avika Gor Video)

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो किसी इवेंट या पार्टी का लग रहा है। वीडियो में अविका गौर अपने पार्टनर मिलिंद चंदवानी के साथ नजर आ रही हैं। दोनों पैपराजी को हंसते हुए पोज दे रहे थे। अविका ने पहले अपने पेट पर हाथ लगाया और तभी अचानक अविका के चेहरे के हाव-भाव बदल गए। उन्हें घबराहट महसूस हुई और वह कैमरे से मुंह फेरकर किनारे जाकर उल्टी (Vomiting) करने लगीं।

अविका गौर को पोज देते समय हुई उल्टी (Avika Gor Vomiting front of camera)

मिलिंद तुरंत उन्हें संभालने के लिए आगे आए और उन्होंने वहां मौजूद कैमरा पर्सन्स को वीडियो रिकॉर्ड करने से मना कर दिया। वहां मौजूद हर कोई अविका की ऐसी हालत देख डर गया।  अविका की अचानक बिगड़ी इस तबीयत ने नेटिजन्स को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या एक्ट्रेस वाकई 'गुड न्यूज' छिपा रही हैं?

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: 'गुड न्यूज' या 'एक्टिंग'? (Avika Gor Husband Milind Chandwani)

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां कुछ फैंस अविका को "बधाई हो" लिख रहे हैं, वहीं बहुत से लोग इसे केवल एक पब्लिसिटी स्टंट या 'ओवरएक्टिंग' बता रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "साफ दिख रहा है कि एक्टिंग हो रही है, थोड़ा रियल तो कर लेतीं।"

कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि जिस तरह अविका की शादी मीडिया की सुर्खियों में रही थी, अब शायद प्रेग्नेंसी के लक्षण भी कैमरे के सामने ही दिखाए जा रहे हैं। हालांकि, अविका या मिलिंद की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें (Avika Gor Pregnancy Rumors)

बता दें कि कुछ दिन पहले भी जब अविका की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ी थीं, तब उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन इस नए वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। अब यह सच में 'मॉर्निंग सिकनेस' है या फिर किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का प्रमोशन, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, अविका के फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और सच जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया… फिल्म ‘शैतान’ की एक्ट्रेस ने खोला राज, बोलीं- हर रोज कहीं न कहीं…

Published on:
05 Mar 2026 12:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर