TV न्यूज

ममता बनर्जी की करारी हार पर बंगाली अभिनेत्री ने कसा तंज, बोलीं- नफरत है तो बस इन्हीं से

West Bengal Election Loses Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है और ममता बनर्जी को मुंह की खानी पड़ी है। इसी को लेकर बंगाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। एक्ट्रेस ने बंगाल के पिछले शासन को 'बुरा सपना' बताया है।

2 min read
May 05, 2026
देवोलीना ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

West Bengal Election Loses Mamata Banerjee: टेलीविजन की दुनिया की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। इस बार देवोलीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और राहुल गांधी को लेकर भी एक मजेदार टिप्पणी की।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु जीता, परिवार टूटा! विजय थलापति की पत्नी और बेटे का नहीं आया रिएक्शन, उठ रहे बड़े सवाल

देवोलीना भट्टाचार्जी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज? (West Bengal Election Loses Mamata Banerjee)

देवोलीना ने अपने ट्वीट में ममता बनर्जी (MB) की ओर इशारा करते हुए काफी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लिखा, "अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही हैं। राहुल गांधी (RG) और उनकी पूरी टोली से भी ज्यादा।" देवोलीना ने राहुल गांधी को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से एक अच्छे इंसान लगते हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, जिसका फायदा अक्सर केंद्र सरकार उठा ले जाती है।

ममता की विदाई पर मनाया जश्न (Devoleena Bhattacharjee Dig on Mamata Banerjee)

बंगाल की राजनीति में आए बड़े उलटफेर पर देवोलीना ने तंज कसते हुए लिखा, "एमबी (ममता बनर्जी) और उनकी टोली-टाटा! अब पश्चिम बंगाल में आपकी शक्ल कभी नहीं दिखेगी। बंगाल ने इतने सालों तक जो सबसे बुरा सपना झेला है, वह अब खत्म हो गया है। बदलाव की सख्त जरूरत थी और वह हो गया।" उन्होंने चुटीले अंदाज में आगे लिखा कि अब बंगाल में कोई 'रुम्बा-तुम्बा-जुम्बा' नहीं करेगा, अब तो बस 'ढिंका-चिका' चलेगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग (Devoleena tweet on Rahul Gandhi)

देवोलीना का यह पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया है। जहां एक तरफ भाजपा समर्थकों ने उनकी बेबाकी की तारीफ की है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने उन्हें आड़े हाथों लिया। कुछ यूजर्स ने तो उन्हें यहां तक चुनौती दे दी कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे शॉर्ट फॉर्म (MB, RG) के बजाय नेताओं का पूरा नाम लिखकर दिखाएं।

बंगाल चुनाव 2026 में एक ऐतिहासिक बदलाव (West Bengal Election Results 2026)

पश्चिम बंगाल के इन चुनावी नतीजों ने वाकई देश को चौंका दिया है। 15 सालों तक सत्ता पर काबिज रहीं ममता बनर्जी की पार्टी महज 81 सीटों पर सिमट गई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 206 सीटों के साथ इतिहास रच दिया है। सबसे बड़ा झटका खुद ममता बनर्जी को लगा, जिन्हें भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने शिकस्त दी। देवोलीना की यह प्रतिक्रिया इसी राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में आई है।

ये भी पढ़ें

Santhosh Nayar Death: रोड एक्सीडेंट में एक्टर संतोष की मौत, ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की हालत नाजुक
Published on:
05 May 2026 01:56 pm
Also Read
View All