TV न्यूज

‘बेपनाह’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, 2 साल बाद इस अंदाज में मिलेंगे आदित्य और जोया

हाल ही में शो के दोनों स्टार्स हर्षद और जेनिफर ने एक फोटो शूट कराया है।
2 min read
Jul 11, 2018
jennifer winget and harshad chopara
jennifer winget and harshad chopara

मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विगेंट के पॉपुलर सीरियल 'बेपनाह' की कहानी में जल्द ही नया ट्विस्ट आने वाला है। बता दें कि जहां एक ओर जोया ओर आदित्य के हाथ पूजा की डायरी लगती है। वहीं दूसरी ओर अब इस कहानी में कुछ महीनों का लीप आएगा। उम्मीद की जा रही है कि ये शो जहां टीआरपी की लिस्ट से बाहर हो चुका है वहीं अब ट्विस्ट आने के बाद एक बार फिर ट्रेक पर आ जाएगा।

लीप के बाद कुछ ऐसी होगी कहानी :
रिपोर्ट्स की मानें तो ये कहानी 2 साल आगे बढ़ाई जा रही है। इसमें अब जोया और आदित्य के अलग ही कैरेक्टर को दिखाया जाएगा। अब की कहानी में जोया और आदित्य पूरी तरहर से इंडिपेंडेंट होंगे। दोनों अपना अपना बिजनेस संभालेंगे। वहीं अब जोया और आदित्य एक दूसरे के बिजनेस कॉम्पिटिटर होंगे। अभी की कहानी की बात की जाए तो दोनों के हाथ पूजा की जो डायरी लगी है उससे उन्हें पूजा के बेबी होने की जानकारी मिलती है।

Intro @harshad_chopda @jenniferwinget1 #Bepannaah

A post shared by Jennifer Winget KI DIWAANI 💝💝 (@sanchitajenam) on

शो के स्टार्स ने कराया फोटोशूट:
बता दें कि हाल ही में शो के दोनों स्टार्स हर्षद और जेनिफर ने एक फोटो शूट कराया है। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। बता दें कि जेनिफर और हर्षद ने ‘बेपनाह’ के नए थीम सॉन्ग की शूटिंग की है। इसी शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेनिफर महरुन रंग के सूट में नजर आ रही है, वहीं बात की जाए हर्षद की तो वह महरुन रंग के कोट, सफेद शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे है।

Updated on:
11 Jul 2018 09:12 am
Published on:
11 Jul 2018 09:12 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस