TV न्यूज

परिणीती चोपड़ा का गिफ्ट देखते ही गुस्से में चिल्लाकर बोली कॉमेडियन भारती सिंह, ‘चले जाओ यहां से’

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली हैं, इस वक्त वो अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी शो 'हुनरबाज' होस्च कर रही हैं। भारती से कई बार पैपराजी ने गोद भराई को लेकर सवाल किए हैं, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से गोद भराई कराने का प्लान कैंसल है। मगर भारती की गोद भराई की इच्छा तो देखते हुए कलर्स ने उनकी गोद भराई की रस्म कराई।
2 min read
Feb 12, 2022
परिणीती चोपड़ा का गिफ्ट देखते ही गुस्से में चिल्लाकर बोली कॉमेडियन भारती सिंह, 'चले जाओ यहां से'
परिणीती चोपड़ा का गिफ्ट देखते ही गुस्से में चिल्लाकर बोली कॉमेडियन भारती सिंह, 'चले जाओ यहां से'

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही पैसेंट्स बनने वाले हैं, जिसे देखते हुए 'हुनरबाज' के सेट पर गोद भराई की रस्म कराई गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक्ट्रेस की गोद भराई नेशनल टीवी पर कराई गई। कॉमेडियन की इस गोद भराई की रस्म में शो हुनरबाज को जज कर रहे जजेस मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर, और परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुए। आपको बता दें, शो के आने वाले एपिसोड में भारती और हर्ष की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। इसके अलावा उनकी गोद भराई की रस्म भी होगी।

हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें हर्ष और भारती की आंखों पर पट्टी बांधकर स्टेज पर रखे सोफे पर बिठाया जाता है। इसी बीच शो के जजेज भी स्टेज पर आ जाते हैं और अचानक से भारती के आंखों की पट्टी हटाकर उन्हें सरप्राइज देते हैं।

ऐसा सरप्राइज देखकर भारती बहुत खुश हो जाती हैं, तभी करण जौहर कहते हैं कि पहली बार ऐसा होने जा रहा हैं कि जब टीवी पर इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एक्टर की गोद भराई की रस्म निभाई जा रही है। इसके बाद परिणीति समेत सभी लोग उन्हें बधाई देते हैं। भारती चैनल को शुक्रिया अदा करते हुए कहती हैं, 'थैंक्यू सो मच कलर्स मेरी इच्छा पूरी कर दी'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं, 'ये सब बातें होती रहेंगी मगर गिफ्ट्स कहा हैं?' तभी भारती के पति हर्ष कहते हैं, 'सर पता है आपको जब मैं और भारती किसी के भी बेबी शॉवर में जाते हैं तो खाली हाथ नहीं जाते, हमको बहुत शर्म आती है।'

हर्ष की बात सुनकर करण कहते हैं, 'हिंट मार रहे हो कि गिफ्ट्स आने चाहिए?' तो हर्ष इसके जवाब में कहते हैं कि 'हिंट नहीं अभी तो मुंह पर ही बोल दिया कि गिफ्ट्स चाहिए।' तभी परिणीति हर्ष से कहती हैं कि 'आपको लगता है मैं खाली हाथ आई हूं यहां पर? मुझे सबने कहा था कि जब भी जाना तो सोने का सामान लेकर जाना।' ये सुनते ही खुशी के मारे भारती का मुंह खुला का खुला रह जाता है। और हर्ष भी चौक जाते हैं और कहते हैं 'वॉव! सोने का गिफ्ट'।

इसके बाद परिणीति का गिफ्ट स्टेज पर आता है, गिफ्ट देखकर भारती बहुत खुश होकर गिफ्ट बॉक्स को खोलती हैं, लेकिन जैसे ही वो गिफ्ट देखती हैं, उनका मुंह बन जाता है और वो गुस्सा हो जाती हैं। इसके बाद वो चिल्ला कर बोलती हैं, 'चले जाओ यहां से'। उनका गुस्सा देखकर सभी जज स्टेज से चुपचाप चले जाते हैं। अब परिणीति ने क्या गिफ्ट दिया ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: लंबे वक्त के बाद शहनाज गिल के चेहरे पर दिखी मुस्कान, समंदर किनारे मस्ती करती आई नजर


इस प्रोमो को कलर्स टीवो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है, 'इंडियन टेलीविजन पर पहली बार हो रही है गोदभराई की रस्म। भेजिए कमेंट्स में भारती के लिए अपनी दुआएं और प्रार्थनाएं।'

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर किया डांस, जल्द ही इस फिल्म में डेब्यू करते आएगीं नजर

Published on:
12 Feb 2022 12:28 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’