1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर किया डांस, जल्द ही इस फिल्म में डेब्यू करते आएगीं नजर

साउथ इंडस्ट्री के सूपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म 'पुष्पा' के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म के गाने से लेकर उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया, जिसके बाद से उनके चाहने वालों की लिस्ट में काफी इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Feb 2022, 11:09 AM IST

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर किया डांस, जल्द ही इस फिल्म में डेब्यू करते आएगीं नजर

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी ने कच्चा बादाम पर किया डांस, जल्द ही इस फिल्म में डेब्यू करते आएगीं नजर

अल्लू अर्जुन अक्सर अपनी लाड़ली बेटी अरहा के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अरहा की एक वीडियो अरने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन दिनों एक गाना कच्चा बादाम.. सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी अरहा भी इस गाने की दीवानी हो गई है।

इस शेयर की गई वीडियो में अरहा ने 'कच्चा बादाम' पर शानदार डांस किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'मेरी छोटी सी बादाम अरहा'। इंस्टाग्राम रील में पुष्पा स्टार की बेटी अपने मासूमियत भरे अंदाज में थिरकते हुए काफी क्यूट दिख रही हैं। नन्ही अरहा के इस खूबसूरत डांस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


हर कोई उसकी मुस्कान की तारीफ कर रहा है, यकीनन ये वीडियो अल्लू के फैंस का दिल जीतने वाला है। दिलचस्प बात ये है कि अरहा ने अपने पिता की फिल्म पुष्पा पर तो कोई रील नहीं बनाया लेकिन पश्चिम बंगाल के मूंगफली बेचने वाले के गाने पर जरूर उसने डांस किया।


आपको बता दें, अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा गुनासेखर निर्देशित सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म ‘शाकुंतलम’ में भी नजर आने वाली हैं। 5 साल की अरहा शाकुंलतम में 'प्रिंस भारत' का रोल प्ले करेंगी जो कि उसकी डेब्यू फिल्म है। 'शाकुंतलम की' शूटिंग के लिए अल्लू अर्जुन भी अपनी बेटी की एक्टिंग देखने पहुंचे थे और उनके फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने पहुचें साउथ के सुपरस्टार्स, जानिए क्या थी वजह


बात करें अल्लू अर्जुन की तो उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' ने बड़े परदे पर खूब धमाल मचाया। फिल्म का डायलॉग भी लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और खूब वायरल हो रहा है। वहीं फिल्म पुष्पा: द राइज के बाद इसका दूसरा पार्ट 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।

यह भी पढ़ें: लंबे वक्त के बाद शहनाज गिल के चेहरे पर दिखी मुस्कान, समंदर किनारे मस्ती करती आई नजर