2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंबे वक्त के बाद शहनाज गिल के चेहरे पर दिखी मुस्कान, समंदर किनारे मस्ती करती आई नजर

एक्ट्रेस शहनाज गिल समुद्र के किनारे मस्ती करती दिखाई दीं, उन्होंने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान देखने के बाद उनके फैंस भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Feb 2022, 12:36 AM IST

shehnaaz_gill.jpg

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से ही लगातार चर्चाओं में रही है। शहनाज गिला और दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को लोगों ने भी काफी पसंद किया। बिग बॉस 13 के वीनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर 2021 को 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद से शहनाज गिल के चेहरे की मुस्कान भी गायब हो गई थी।

शहनाज की मुस्कान देखने के लिए लोग तरस गए थे। मगर एक्टर सिद्धार्थ के निधन के महीनों बाद अब अपने स्वभाव से लेकर अपने डेली रुटीन में शहनाज ने काफी चेंजेस किए हैं। वो मीडिया से भी काफी वक्त तक दूर रहीं। एक्टर के निधन के बाद शहनाज ने खुद को अकेला कर लिया था। मगर उन्होंने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वापसी की है।

हाल ही में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो समुंद्र के किनारे रेत में पक्षीयों के साथ खेलती दिखाई दी। शहनाज गिल इस पल को काफी खुशी के साथ बिताती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर कई महीनों बाद इस तरह मुस्कराता देख उनके चाहने वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:रितेश के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोली राखी सावंत, 'मेरा पति भाड़े का है...'

एक्ट्रेस ने अपने सुरक्षा का ख्याल रखते हुए वीडियो में मास्क पहने दिखाई दी। उनहोंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'काश मैं भी उड़ सकती'। उनके इस पोस्ट को अब तक 24 लाख से अधिक लाइक्स किया जा चुका है। गौरतलब है की सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अभिनेत्री काफी दुःखी रहती थी, लेकिन अब इस वीडियो को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की एक्ट्रेस उन सब से अब बाहर आ चुकी है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलने पहुचें साउथ के सुपरस्टार्स, जानिए क्या थी वजह